{"_id":"65df22b76cce093dc52101bd40a24b7b","slug":"dispute-in-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में दनादन चले बल्ले, जमकर मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में दनादन चले बल्ले, जमकर मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 02 Feb 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के खेल में रनों को लेकर मैच देख रहे समर्थक भिड़ गए। देखते ही देखते खेल के मैदान में दनादन बल्ले चलने लगे।
रन की लड़ाई मारपीट में तब्दील हो गई। सूचना पर मुंगीसापुर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर भीड़ के दबाव के चलते बैरंग लौटना पड़ा।
इस बीच कुछ लोगों ने दरोगा और सिपाही पर अभद्र टिप्पणी भी कर दी। रविवार को बल्हरामऊ गांव में नन्थू जहली और बीबापुर टीमों के बीच क्रिकेट मैंच चल रहा था। पिच पर बीबापुर की टीम बैटिंग कर रही थी।
तभी पिच पर रनों को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच मैच देख रहे दर्शक मनोज निवाही बल्हरामऊ और चांद निवासी मुंगीसापुर के बीच विवाद शुरू हो गई। इस बीच चांद ने मनोज के एक थप्पड़ जड़ दिया।
यह विवाद की जड़ बन गया। इस बीच देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। चांद ने मुंगीसापुर चौकी पहुंच दरोगा आरपी यादव को मारपीट की सूचना दे दी। आरपी यादव बल्हरामऊ जा पहुंचे।
विज्ञापन
मैदान में विवाद सुलझाने के दौरान चौकी प्रभारी आरपी यादव ने खेल के लिए अनुमति लेने की बात कही तो मैदान में मौजूद लोगों ने चौकी इंचार्ज पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसके चलते चौकी इंचार्ज को सिपाही समेत वापस लौटना पड़ा। आरपी यादव (मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज) ने बताया कि मैदान में मारपीट होने की सूचना पर वह बल्हरामऊ गए थे। जब उन्होंने खेल के लिए अनुमति लेने की बात कही तो कुछ लोगों ने गलत शब्दों का प्रयोग किया।
मैदान में मौजूद लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते उन्हें सिपाही समेत तत्काल लौटना पड़ा।