फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute in auraiya, action on 20 people

औरैया: अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी फैलाने पर तोड़फोड़, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की

Wed, 19 May 2021 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 May 2021 06:26 PM IST
सार

अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी फैलाए जाने से नाराज एक समुदाय के लोगों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
dispute in auraiya, action on 20 people
औरैया में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा के रामपुर वैश्य गांव में अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी फैलाए जाने से नाराज एक समुदाय के लोगों ने प्रतिमा स्थल के पास रहने वाले परिवार के घर पर धावा बोल दिया। गुस्साए लोगों ने घर के बाहर रखी टिनशेड उखाड़ कर फेंकने के साथ घर के बाहर बंधी भैंस व एक साइकिल उठा कर भाग गए।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं, एक पक्ष से महिला ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के रामपुर वैश्य गांव निवासी विजय कुमारी पत्नी रमेश चंद्र राठौर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 9 बजे के करीब दलित मोहल्ले के रहने वाले लाल सिंह, जयचंद्र, रामआसरे, आशाराम समेत कई लोगों ने उसके घर पर चढ़ाई कर दी।
विज्ञापन


विजय कुमारी का आरोप है कि उक्त लोग अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी फैलाए जाने और प्रतिमा की उपेक्षा किए जाने की बात कह विरोध कर रहे थे। जबकि वहीं पर कई और घर हैं, किसी ने गंदगी नहीं फैलाई। जबरन उक्त लोग रात में हमलावर हो गए लाठी-डंडों के बल पर अभद्रता करते हुए घर के बाहर रखी टिनशेड तोड़ कर उखाड़ फेंकी और भैंस व साइकिल भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव और तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल होने पर अछल्दा पुलिस बल जा पहुंचा। पुलिस ने मौके से 20 लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि एक पक्ष ने रमेश चंद्र राठौर के परिवार पर अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी फैलाए जाने को लेकर तोड़फोड़ की है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed