{"_id":"612e6f688ebc3eca8319f32f","slug":"dispute-between-two-groups-of-students-in-csjm-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीएसजेएम विवि में छात्रों के दो गुटों में चले हॉकी-डंडे, दो के सिर फूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीएसजेएम विवि में छात्रों के दो गुटों में चले हॉकी-डंडे, दो के सिर फूटे
Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:36 PM IST
सार
विवि प्रशासन ने तीन छात्रों पर निष्कासन की कार्रवाई कर कल्याणपुर थाने में तीनों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दो छात्रों के सिर फूट गए हैं, छह छात्र घायल हुए हैं। घायलों को विवि परिसर में बने हेल्थ साइंस विभाग में भर्ती कराया गया है।
विवि प्रशासन ने तीन छात्रों पर निष्कासन की कार्रवाई कर कल्याणपुर थाने में तीनों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई है। विवि में अभी कुछ समय पहले ही बीटेक छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हुई है। इससे पहले ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी।
करीब 20 दिन पहले ऑनलाइन क्लास में केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रशांत चौबे और आयुष मिश्रा के बीच कहासुनी हुई थी, तब से दोनों में तनातनी चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आयुष मंगलवार दोपहर को एक कार से कैफेटेरिया के बाहर बाहरी छात्रों के साथ आया।
विज्ञापन
कार से निकले छात्रों ने वहां बैठे छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। दूसरे गुट के अन्य साथी भी आ गए और मारपीट बढ़ गई। मारपीट में प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत चौबे, अंतिम वर्ष के छात्र दिव्यांश गुप्ता का सिर फूट गया है व अन्य छह घायल हो गए हैं। सूचना पर विवि के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

वर्चस्व को लेकर बीटेक छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रशांत चौबे, आयुष मिश्रा और दिव्यांश गुप्ता को निष्काषित कर दिया है। प्रशांत को हॉस्टल से भी निष्काषित कर दिया है।
प्रो. संजय स्वर्णकार, चीफ प्रॉक्टर
पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच
कुलपति ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम के प्रो. संजय स्वर्णकार, प्रो. सुधीर अवस्थी, दृष्टि मित्रा, डॉ. आरपी सिंह और डॉ. वीपी सिंह तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे। समिति और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कार कैफेटेरिया तक पहुंची कैसे, होगी जांच
विवि में बाहर से आने वाले वाहनों को प्रवेश द्वार के पास स्थित पार्किंग में खड़ा करा दिया जाता है। ऐसे में कार कैफेटेरिया तक कैसे पहुंची, इसकी भी जांच कराई जाएगी।