{"_id":"601b99338ebc3ed1b53d73fe","slug":"dispute-between-sp-workers-and-bjp-leader-report-on-history-sheeter-and-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: थाने में सपाई-भाजपाई के भिड़ने का मामला, हिस्ट्रीशीटर, पूर्व पार्षद के बेटे व भाजपा नेता पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: थाने में सपाई-भाजपाई के भिड़ने का मामला, हिस्ट्रीशीटर, पूर्व पार्षद के बेटे व भाजपा नेता पर रिपोर्ट
Thu, 04 Feb 2021 12:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
बर्रा में भिड़े सपाई-भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा में मंगलवार को कार ओवरटेक करने के विवाद में भाजपा नेता आलोक मिश्रा और सपा नेत्री पूर्व पार्षद आशा सिंह चौहान के बेटे गौरव सिंह के बीच हुई मारपीट व थाने में हंगामे केबाद पुलिस ने दोनों पक्षों की क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है।
आलोक मिश्रा ने गौरव सिंह, उसके साथी दिलीप गुप्ता समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दूसरी ओर से पूर्व पार्षद के बड़े बेटे अभिषेक ने आलोक मिश्रा, उनके साथी हिस्ट्रीशीटर अमन वर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, बलवा समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
कार ओवरटेक करने के विवाद में मंगलवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने अपने समर्थकों संग बर्रा थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया था। दरोगाओं से धक्कामुक्की तक की गई थी। देर रात तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने मारपीट, गाली गलौज, धमकी और लूटपाट का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली। सीओ विकास पांडेय ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। सीओ ने बताया कि भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ थानाप्रभारी के केबिन में घुसकर हंगामा कर रहे थे।
इसपर वहां मौजूद एसआई दिवाकर पांडेय और एसआई अमित तिवारी ने भाजपा नेता को किनारे बैठने के लिए कहा तो दरोगाओें से धक्कामुक्की की गई। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।