{"_id":"6048a8115b68290bd72b294b","slug":"dispute-between-bjp-leader-and-tehsildar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: भाजपा नेता और तहसीलदार भिड़े, कोतवाली में कटा हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: भाजपा नेता और तहसीलदार भिड़े, कोतवाली में कटा हंगामा
Wed, 10 Mar 2021 04:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 Mar 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली में अपना पक्ष रखते भाजपा नेता अवधेश मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के बिंदकी में निर्वाचन सूची में नाम बढ़ाने को लेकर भाजपा नेता और तहसीलदार के बीच मंगलवार देर शाम विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया है।
भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा देवमई ब्लॉक के अंतर्गत निर्वाचन सूची में नाम बढ़वाने के लिए शाम करीब सात बजे तहसील पहुंचे। जहां तहसीलदार गणेश प्रताप सिंह को पत्रावली प्रस्तुत कीं। तहसीलदार ने जांच के बाद नाम बढ़ाने का आश्वासन दिया।
अवधेश मिश्रा का आरोप है कि तहसीलदार और लेखपाल व अन्य कर्मचारी बदसलूकी पर उतारू हो गए। निर्वाचन सूची में नाम बढ़ाने की पूरी रिपोर्ट समेत पत्रावली प्रस्तुत की गई। इसके बाद भी नाम बढ़ाने से मना कर दिया और उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय में आकर भाजपा नेता दंपति के द्वारा गलत व्यवहार किया गया। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।