{"_id":"6aa45cf7f13e6bda5002dddb","slug":"disease-outbreak-in-the-ward-15-people-ill-no-cbc-facility-at-the-phc-kanpur-news-c-220-1-akb1007-148773-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वार्ड में फैली बीमारी, 15 लोग बीमार, पीएचसी में सीबीसी की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वार्ड में फैली बीमारी, 15 लोग बीमार, पीएचसी में सीबीसी की सुविधा नहीं
Sat, 12 Sep 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नगर के अच्युतानंद शास्त्री वार्ड में करीब 15 लोग एक सप्ताह से बीमार हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड में फॉगिंग व दवा छिड़काव न किए जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
अच्युतानंद शास्त्री वार्ड निवासी बीनू निषाद, भूरा, कल्याण, सोनम आदि ने बताया कि वार्ड में करीब 50 घर में करीब 300 लोग रहते हैं। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद भी नगर पंचायत की ओर से फॉगिंग व दवा का छिड़काव नहीं करवाया है। इससे वार्ड में मच्छरों का प्रकोप अधिक होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। करीब 15 लोग तो एक सप्ताह से बीमार हैं। इन रोगियों को परिजन उपचार के लिए पीएचसी मूसानगर जाते हैं। वहां महज किट से खून की जांच की सुविधा मिलती है।
डॉक्टर के सीबीसी जांच करवाने की सलाह देने पर पुखरायां सीएचसी जाना पड़ता है या फिर 300 से 500 रुपये खर्च कर निजी पैथोलॉजी पर जांच करवानी पड़ रही है। निजी क्लीनिक पर बुखार व खांसी जुकाम से पीड़ित की निजी स्तर पर जांच करवाने से लेकर डॉक्टर की फीस व दवा में 2500 से तीन हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। वार्ड में बीमारी फैलने के एक सप्ताह बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
बीनू निषाद ने बताया कि वह पिछले एक पखवाड़ा से घर का कोई न कोई सदस्य वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहा है। पहले वह बीमार हुए, जबतक वह दुरुस्त हो पाए तबतक पत्नी रेखा देवी व बेटे दिव्यांश राज को बुखार आ गया। दोनों का निजी क्लीनिक पर इलाज करवा रहे हैं। कल्याण ने बताया कि उनका पुत्र पांच दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित है। निजी क्लीनिक से उपचार करवाने में हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी बेटे को आराम नहीं मिल रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि वर्तमान में वार्ड में शीलू, रघुवरी, आन्या, हरेंद्र, सरला, प्राची रिंकू, रेखा, दिव्यांश राज सहित 15 लोग बीमार हैं।
सीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि पीएचसी में तैनात डॉ. पूनम शर्मा एक माह से अवकाश पर हैं। पीएचसी में रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर की ड्यूटी लगाकर मरीजों का उपचार दिया जा रहा है। अच्युतानंद शास्त्री वार्ड में लोगों के बीमार पड़ने की उनको जानकारी नहीं है। जानकारी कर वार्ड में टीम भेजकर बीमार लोगों का उपचार करवाया जाएगा।