फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Discussion on the functioning of the governments of UP and MP

संघीय ढांचे को मजबूत करने और चुनावी सफलता के मांगे सुझाव

Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the functioning of the governments of UP and MP
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय चिंतन बैठक के दो दिन पूर्व ही मंगलवार की सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत धर्मनगरी पहुंचे। चित्रकूट के आरोग्यधाम परिसर में संघ के महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दिनभर इसी परिसर में कई चरणों में अलग अलग प्रांत प्रचारकों व राजनीतिक विशेषज्ञों के साथ बैठकें हुईं। वसुंधरा कॉटेज में संघ के महाकौशल व बुंदेलखंड-कानपुर प्रांत के 20 पदाधिकारियों के साथ दो घंटे तक बैठक की। हर बैठक में यूपी-एमपी सरकार के कामकाज पर चर्चा रही। संघ के पदाधिकारियों और सत्ताधारी नेताओं के बीच सामंजस्य की स्थिति, सरकारी योजनाओं का जनता तक पहुंचने की स्थिति पर विचार किया। आठ जुलाई से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ वृहद बैठक में आगामी योजनाओं पर चिंतन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दिल्ली से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच से चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जैसे ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख उतरे तो वहां पहले से मौजूद महाकौशल प्रांत व कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने भी रेलवे स्टेशन और आरोग्यधाम मप्र में सतना कलेक्टर अजय कटेसारिया ने उनका स्वागत किया। नया गांव थाना चित्रकूट सतना मप्र अंतर्गत आरोग्यधाम परिसर के विशेष कॉटेज में संघ प्रमुख को ठहराया गया है। इसी परिसर में उन्होंने सबसे पहले आरएसएस की शाखा में ध्वज प्रणाम किया। मंदाकिनी नदी में स्नान पर पूजन किया और इसके बाद परिसर में ही पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय के बताये रास्ते पर ही चलने से संघ और देश का कल्याण होगा।
विज्ञापन

बेहद कड़ी सुरक्षा व गुप्त एजेंडे के साथ दोपहर बाद तीन चरणों में उन्होंने संघ के अलग अलग पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यूपी एमपी सरकार और संगठन के बारे में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। वसुंधरा कॉटेज में संघ के महाकौशल व बुंदेलखंड-कानपुर प्रांत के 20 पदाधिकारियों के साथ दो घंटे तक बैठक की। जानकारों के अनुसार इस बैठक में संघ के संघीय ढांचे को और मजबूत बनाने और आमजन तक संदेश पहुंचाने के लिए काम करने पर जोर दिया गया। सारा ध्यान आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए अलग अलग समय पर कई अभियान चलाने और इसकी जिम्मेदारी बांटकर समीक्षा करने की योजना बनाई गई। सभी से सुझाव भी मांगे गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed