पानी की एक बूंद बनी विवाद की जड़, 'बहा 8 लोगों का खून', जमकर हुआ पथराव
थाना क्षेत्र के ललौर राजपूत निवासी बांकेलाल रविवार की देर शाम हैंडपंप पर भैंस को नहलाने गया था। रिषीपाल की बेटी मालती पानी भरने गई थी। बाल्टी में छींट गिरने से पानी गंदा हो गया। मालती ने अपने परिवार वालों को सूचना दी। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और मारपीट के साथ पथराव होने लगा।
बांकेलाल के बेटे जितेंद्र ने रिषीपाल और उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी। मारपीट में जितेंद्र का भाई अजय कुमार, उसकी पत्नी गीता देवी, मां मुन्नी देवी, भाई रिंकू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अर्जुन, रिषीपाल, माधुरी पुत्री रिषीपाल, शबरी पत्नी रिषीपाल घायल हो गए।