मुर्दे से लूटपाट...फिर पार्टी: सफाई कर्मी की हत्या! ठेके पर हुआ था विवाद, 520 रुपये से पी शराब, ऐसे हुआ खुलासा
Hardoi Murder: पाली थाना क्षेत्र में सफाई कर्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि शराब के ठेके पर विवाद के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने मृतक की जेब से 520 रुपये निकाल शराब पार्टी की थी।
विस्तार
हरदोई जिले में पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि पाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने युवक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मामले का खुलास करते हुए जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि किलकिली निवासी सुमित कुमार सफाई करने के लिए सुहागपुर कोतवाली गया था। उसके बाद वापस घर नहीं आया। सात मार्च को सुमित का शव थाना पचदेवरा क्षेत्र के उमरिया कला के निकट गर्रा नदी में मिला था। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने मृतक सुमित का मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगाया। इससे पता चला कि इस फोन का प्रयोग थाना क्षेत्र पचदेवरा के बालस्टर द्वारा किया जा रहा है। इसी बीच विवेचना के प्रकाश में आए बालस्टर को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
शराब ठेके पर हुआ था विवाद
पुलिस उसने बताया कि एक मार्च की शाम को बालस्टर और सर्वेश निवासी पिपरिया पचदेवरा गांव में ही शराब ठेके पर शराब पी रहे थे। यहां मृतक सुमित भी शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज मारपीट हो गई। ब्लास्टर सुमित की साइकिल लेकर गांव के ही रामवीर के घर आ गया।
गर्रा नदी में फेंक दिया था शव
यहां सुमित अपनी साइकिल लेने पहुंचा तो बालस्टर ने सुमित का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बालस्टर, सर्वेश और रामवीर ने मिलकर सुमित की रस्सी से गला कस कर हत्या की फिर उसके पास से जो नगदी मिली उसे लेकर शव को गर्रा नदी में फेंक दिया था।