फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Disclosure of the murder of a sweeper in Hardoi, he was strangled to death after a dispute over a contract

मुर्दे से लूटपाट...फिर पार्टी: सफाई कर्मी की हत्या! ठेके पर हुआ था विवाद, 520 रुपये से पी शराब, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 07 Apr 2023 06:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

Hardoi Murder: पाली थाना क्षेत्र में सफाई कर्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि शराब के ठेके पर विवाद के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने मृतक की जेब से 520 रुपये निकाल शराब पार्टी की थी।

विज्ञापन
Disclosure of the murder of a sweeper in Hardoi, he was strangled to death after a dispute over a contract
आरोपियों से पूछताछ करते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि पाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने युवक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मामले का खुलास करते हुए जानकारी दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किलकिली निवासी सुमित कुमार सफाई करने के लिए सुहागपुर कोतवाली गया था। उसके बाद वापस घर नहीं आया। सात मार्च को सुमित का शव थाना पचदेवरा क्षेत्र के उमरिया कला के निकट गर्रा नदी में मिला था। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक सुमित का मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगाया। इससे पता चला कि इस फोन का प्रयोग थाना क्षेत्र पचदेवरा के बालस्टर द्वारा किया जा रहा है। इसी बीच विवेचना के प्रकाश में आए बालस्टर को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब ठेके पर हुआ था विवाद
पुलिस उसने बताया कि एक मार्च की शाम को बालस्टर और सर्वेश निवासी पिपरिया पचदेवरा गांव में ही शराब ठेके पर शराब पी रहे थे। यहां मृतक सुमित भी शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज मारपीट हो गई। ब्लास्टर सुमित की साइकिल लेकर गांव के ही रामवीर के घर आ गया।

गर्रा नदी में फेंक दिया था शव
यहां सुमित अपनी साइकिल लेने पहुंचा तो बालस्टर ने सुमित का मोबाइल छीन लिया।  इसके बाद बालस्टर, सर्वेश और रामवीर ने मिलकर सुमित की रस्सी से गला कस कर हत्या की फिर उसके पास से जो नगदी मिली उसे लेकर शव को गर्रा नदी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed