फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disabled woman troubled by possession of house in Kanpur, pleaded with CM Yogi

Kanpur: योगी जी! मेरे मकान को दबंगों से बचाओ, कब्जे से परेशान विकलांग महिला ने लगाए पोस्टर, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 13 Oct 2022 09:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Oct 2022 09:01 PM IST
सार

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक विकलांग महिला के मकान पर दंबगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। इससे दुखी होकर परेशान महिला ने सीएम योगी से गुहार लगाई है। उसने घर के बाहर पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है कि योगी जी! मेरे मकान को दबंगों से बचाओ।

विज्ञापन
Disabled woman troubled by possession of house in Kanpur, pleaded with CM Yogi
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में विकलांग महिला ने दबंगों से परेशान होकर अपने घर के बाहर पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर में लिखा था योगी जी हमारे मकान को बचाओ। जानकारी पर पहुंचे हनुमंत विहार थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने दबंगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर पोस्टर हटवाए।

विज्ञापन

योगेंद्र विहार निवासी गुड्डी देवी व मुन्ना लाल गुप्ता विकलांग हैं। गुड्डी देवी ने बताया कि करीब एक साल पहले पति का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इसकी वजह से दूसरे मकान नयापुरवा किदवईनगर में रहने लगी थीं। इसी बीच इलाके के दबंग रोहित सिंह चौहान व मोहित सिंह चौहान ने 29 सितंबर की रात घर का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मकान से सारा सामान चुरा लिया और कब्जा कर लिया। हनुमंत विहार थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद युवक कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। गोविंदनगर एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि महिला को थाने लाकर शिकायत सुनी गई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed