फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disabled man crossing the tracks dies after being hit by a train

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पार कर रहे दिव्यांग की मौत

Fri, 01 May 2026 02:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 01 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Disabled man crossing the tracks dies after being hit by a train
पुखरायां। नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर हल्की बारिश में ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर दो पर जाते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन

सट्टी थाना के शेखपुर के मजरा बसावनपुर निवासी महिपाल सिंह (43) दिव्यांग थे। गुरुवार दोपहर 12 बजे वह पुखरायां स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक से प्लेट फार्म नंबर दो पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। उसी समय लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। गार्ड ने स्टेशन मास्टर दीपक को हादसे की सूचना दी। उन्होंने जीआरपी पुलिस को बताया। मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी रवि कुमार ने शव की पहचान कर परिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन

पत्नी संगीता ने बताया कि पति गुरुवार को कही जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके कोई संतान नहीं होने पर भांजी विद्या को गोद ले रखा है। अनहोनी पर वह बिलखती रहीं। जीआरपी चौकी प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
लगी होती लिफ्ट तो न जाती दिव्यांग की जान
नगर के व्यापारी संदीप गौड़, दीपक पांडेय, नन्हे ओमर, मयंक मोहन, जगन्नाथ ओमर ने बताया कि 19 मार्च 2024 को केंद्रीय राज्यमंत्री रहे भानु प्रताप सिंह वर्मा ने चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराया था। उसी समय निर्देश आया था कि पुखरायां रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट स्वीकृत हो गई है। इसके बाद उसका ठेका भी दे दिया गया। वह कंपनी कई स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने का ठेका लिए है। तीन साल हो रहे है अभी तक लिफ्ट नहीं लगाई गई। जिसके कारण दिव्यांग लोगों को ट्रैक पार करने के लिए उतर कर जाना पड़ता है। गुरुवार को हल्की बारिश के समय महिपाल के ट्रैक पार करते समय हादसा हो गया। कहा स्टेशन पर लिफ्ट का निर्माण करा दिया गया होता तो शायद उनकी जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed