फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disabled children looked happy after getting equipment from the hands of CDO.

Kanpur News: सीडीओ के हाथों उपकरण पाकर खुश दिखे दिव्यांग बच्चे

Sat, 07 Dec 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Disabled children looked happy after getting equipment from the hands of CDO.
सरवनखेड़ा। दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं है। यह अपने आप में विशिष्ट है। उन्हें हौसले की जरूरत है। सरकार इनके लिए तमाम योजनाएं चला रही है। हमारा उद्देश्य भी यही है कि इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और बच्चों, अभिभावकों को परेशान न होने पड़े। इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया है। ये बातें सरवनखेड़ा ब्लॉक में आयोजित दिव्यांग शिविर में सीडीओ लक्ष्मी एन ने कही।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा ब्लॉक में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के कल्याण एवं सक्षम बनाए जाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास विभाग के अलावा कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। एक ही छत के नीचे सुविधाएं मिल सके। इसके लिए पंजीकरण करा कर बच्चों के आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चिह्नित बच्चों में से 15 होम बेस्ड लर्निंग किट, 7 डीजी प्लेयर, और 2 ब्रेल किट दृष्टि बाधित बच्चों को दी। सीडीओ के हाथ उपकरण पाकर बच्चे खुश नजर आए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि शासन की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही उनका उद्देश्य है। शासन द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सरकारी कार्यालय की भाग दौड़ से बचाने के लिए सभी विभागों को एक साथ ब्लॉक परिसर में लाकर लाभांवित किया गया है। ताकि दिव्यांग बच्चे भी समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर एक बेहतर जीवन जी सके। शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा 6 वर्ष से कम उम्र के 52 बच्चों का पंजीकरण किया गया। जिसमें से 45 का परीक्षण करते हुए 12 के आधार कार्ड जारी किए गए एवं शेष का आवेदन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग को 6 वर्ष से ऊपर के 134 नामांकन प्राप्त हुए जिसमें 34 बच्चों के मौके पर आधार बनाए गए। पंचायती राज विभाग में 149 पंजीकरण हुए। आरबीएसके टीम द्वारा 9 लोगों की शुगर जांच की गई जिसमें 3 लोग हाई शुगर के चिन्हित हुए। 31 लोगों को ओपीडी के माध्यम से निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई। दिव्यांग उपकरण के लिए 2 आवेदन आए। दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 41 ने आवेदन किया। जिसमें से मौके पर 10 प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी/खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एके सिंह, एसीएमओ डाॅ. एसएल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अश्वनी आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed