फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dirt found in Kisharwal Gaushala, District Magistrate expressed displeasure with the supervisor

Kanpur News: किशरवल गोशाला में मिली गंदगी, सुपरवाइजर से जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dirt found in Kisharwal Gaushala, District Magistrate expressed displeasure with the supervisor
किशरवल गोशाला में निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर से जानकारी लेते जिलाधिकारी आलोक सिंह। - फोटो : स्रोत सूचना विभाग
कानपुर देहात। नगर निकाय रनियां के किशरवल स्थित गोशाला का मंगलवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने और चारा पानी के पर्याप्त इंतजाम न होने पर सुपरवाइजर से नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। अधिशासी अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह को गोशाला में 227 गोवंश संरक्षित मिले। निरीक्षण के दौरान ग्रीष्म ऋतु को लेकर पेयजल, छाया, शेड व साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सही नहीं मिली। परिसर में कई जगह गोबर पड़ा मिला। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद सुपर वाइजर से जानकारी ली। सुपरवाइजर ने जिलाधिकारी को बताया कि पांच दिनों से गोशाला में साफ-सफाई नहीं हुई है। जिस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई व्यवस्था नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रनियां को नियमित निरीक्षण कर के साथ चारा, पानी की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के साथ अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि संरक्षित गोवंश धूप में न रहें। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed