{"_id":"68fd288987bac61f67045bbc","slug":"dinu-upadhyays-gang-became-equal-to-avneesh-dixit-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1307874-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवनीश दीक्षित के बराबर हुआ दीनू उपाध्याय का गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवनीश दीक्षित के बराबर हुआ दीनू उपाध्याय का गैंग
विज्ञापन
कानपुर। मैरी एंड मैरीमेन स्कूल की लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति कब्जाने के आरोपी अवनीश दीक्षित के गैंग के बराबर सोनभद्र जेल में बंद दीनू उपाध्याय का गैंग हो गया है। पुलिस ने पहले दीनू के इंटर रेंज गैंग 09 में 21 सदस्य पंजीकृत किए थे जिनकी संख्या बाद में पांच और बढ़ा दी गई है। नए सदस्यों में दो भाजपा नेता भी शामिल हैं। पुलिस गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की हत्या के आरोप में सोनभद्र जेल में बंद अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू को मास्टरमाइंड बनाया है। उस पर कूटरचित तरीके से फर्जी रजिस्टि्रयां तैयार कराना और जमीनों पर कब्जा करने का आरोप है। दीनू और उसके गैंग के सदस्यों पर कोतवाली, नवाबगंज, ग्वालटोली, सीसामऊ, नौबस्ता, बिधनू, नजीराबाद समेत अन्य थानों में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दीनू उपाध्याय गैंग के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 26 हो गई है।
गैंग में पंजीकृत 21 सदस्य
नवाबगंज निवासी दीनू उपाध्याय, मनु उपाध्याय, संजय उपाध्याय, अनूप शुक्ला, परमियापुरवा का रामखिलावन, यशोदानगर निवासी दीपक सिंह जादौन, रावतपुर निवासी गोपाल सिंह, किदवईनगर निवासी नारायण भदौरिया, बैकुंठपुर का सत्येंद्र त्रिवेदी, परमट का विकास ठाकुर, शुक्लागंज निवासी विमला देवी, शुभम कुमार, रेलबाजार का अजय कुमार शर्मा, नेहरूनगर का उपेंद्र सिंह भदौरिया, बैरी अकबरपुर का उदय नारायण शर्मा, विकासनगर निवासी आलोक मिश्रा, श्यामनगर का अरिदमन सिंह, धर्मेंद्र यादव, बादशाहीनाका निवासी स्रोत गुप्ता, परमट का धीरज दुबे, सिविल लाइंस का नीरज दुबे।
विज्ञापन
गैंग में नए सदस्य बढ़ाए
भाजपा नेता रचित पाठक, अमन शुक्ला, श्यामनगर निवासी भानु प्रकाश व भुवन प्रकाश, विश्व बैंक बर्रा निवासी राधेश्याम शुक्ला। रचित पाठक और अमन शुक्ला भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी हैं।