डिंपल यादव का सीएम योगी पर ‘बड़ा हमला’, कहा- ‘यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को योगी सरकार बड़ा बयान दिया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव सोमवार को यूपी के कालपी में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं दिख रही है। हालत यह है कि महिला पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।
डिंपल ने जालौन के कालपी में कहा कि सपा ने महिला अधिकारों के लिए काम किया है। सपा सरकार में ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सबसे अधिक योजनाएं चलाई गईं। प्रदेश में सरकार न होने के बाद भी पार्टी महिलाओं की आवाज उठाएगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने जालौन गैंगरेप की घटना को बेहद दुखद बताया। कहा कि संभव हुआ तो वे इस बारे में प्रशासन के अधिकारियों से भी जानकारी लेंगी। उन्होंने बताया कि सपा ने यूपी 100 योजना शुरू कर अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था। इस दौरान सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश पुरवार भी मौजूद रहे।
गैंगरेप से पलटी महिला, पुलिस खुलासे के करीब
चार दिन पूर्व गोहन के पास स्थित सुनसान पुलिया के निकट लोडर सवार आठ लोगों ने दंपति के साथ मारपीट और लूटपाट की थी। महिला ने आठ लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने पांच टीमें गठित की थी। एसपी के मुताबिक सोमवार को महिला के हुए 164 के बयान में उसने गैंगरेप की बात से इनकार किया है। फिर भी आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास जारी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सर्विलांस टीम को कुछ मोबाइल के काल डिटेल मिली है। इन संदिग्ध नंबरों के आधार पर पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि आरोपियों में कुछ गैर जनपद के भी आपराधी प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। एसपी का कहना है कि महिला व उसकेे पति के साथ लूटपाट, मारपीट, छेड़खानी तो हुई है। इसका खुलासा अभी किया जाएगा। रही बात, महिला के 164 के बयानों की तो इस पर मेडिकल करने वाले डाक्टरों व कानून विशेषज्ञों की राय के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
जांच के लिए आगरा भेजी जाएंगी स्लाइड
164 के बयान के बाद अब पुलिस मेडिकल रिपोर्ट पर भी गंभीरता बरत रही है। अधिकारियों की मानें तो महिला की जो स्लाइड बनाई गई है, उसे जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा, उसकी रिपोर्ट से भी रेप होने वा न होने की बात स्पष्ट होगी।