फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dialysis of patients will be done in district hospital

जिला अस्पताल में होगी मरीजों की डायलिसिस

Tue, 22 Mar 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dialysis of patients will be done in district hospital
डायलिसिस यूनिट में लगे उपकरण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए कानपुर नहीं भागना पड़ेगा। जनपद में पहली बार यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिला अस्पताल में सरकार ने निजी कंपनी के साथ मिलकर डायलिसिस यूनिट की स्थापना की है। पहले चरण में छह मशीनें लगाई गई हैं। सेटअप तैयार हो गया है। यूनिट में डायलिसिस के लिए मरीज आने के बाद डीएम इसका लोकार्पण करेंगे। यहां यह सुविधा निशुल्क है। प्राइवेट अस्पताल में लगभग दो हजार रुपये लगते हैं।
विज्ञापन

अभी किडनी खराब होने के बाद मरीज कानपुर या इटावा में डायलिसिस के लिए भागते हैं। मजबूरी का फायदा उठा प्राइवेट अस्पताल मनमाफिक रुपये वसूलते हैं। इस समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने शासन को पत्राचार कर जिला अस्पताल में डायलिसिस की व्यवस्था करने की मांग की थी। इस पर दिल्ली की डीसीडीसी किडनी केयर कंपनी के साथ सरकार ने करार किया। कंपनी के कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे और सखी वन स्टॉप सेंटर के बगल में खाली जगह पर डायलिसिस यूनिट लगाने पर सहमति बनी। कंपनी के इंजीनियरों ने अक्तूबर से यूनिट लगाने का काम शुरू कर दिया। शुक्रवार को डायलिसिस वार्ड में छह मशीनों को इंजीनियरों ने इंस्टॉल कर दिया है। वहीं, कंपनी की तरफ से वार्ड में डायलिसिस यूनिट के लिए मैनेजर, दो सीनियर व दो जूनियर टेक्नीशियन, एक नर्सिंग स्टॉफ व एक चपरासी की भी तैनाती की गई है। कंपनी की मैनेजर कामिनी का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन

हेपेटाइटिस निगेटिव और पॉजिटिव के लिए अलग-अलग वॉर्ड
डायलिसिस वार्ड में हेपेटाइटिस निगेटिव और पॉजिटिव मरीजों के लिए अलग-अलग इलाज की व्यवस्था होगी। निगेटिव मरीज के लिए पांच और पॉजिटिव मरीज के लिए एक बेड आरक्षित किया गया है। सीनियर टेक्नीशियन प्रिंस मौर्या ने बताया कि पॉजिटिव मरीज की संख्या कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के लिए खरीदी जाएगी ऑक्सीजन
डायलिसिस यूनिट में शुरूआत में मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर बाजार से खरीदे जाएंगे। यूनिट की मैनेजर कामिनी ने बताया कि भविष्य में सीएमएस को पत्र लिखकर ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन ली जाएगी। एक मरीज की डायलिसिस करने में चार घंटे लगते हैं। इसके चलते एक दिन में 36 मरीजों की डायलिसिस की जा सकेगी।

बयान -
जनपद में पहली बार जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट लगाई गई है। कंपनी के इंजीनियरों ने मशीनें इंस्टॉल कर दी हैं। मरीजाें आने के बाद यूनिट लोकार्पण डीएम करेंगे।
- डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed