{"_id":"696e9d7675c02a2c1d0c28af","slug":"dhaneshs-brilliant-bowling-leads-national-youth-club-to-championship-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-139813-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धनेश की शानदार गेंदबाजी से नेशनल यूथ क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धनेश की शानदार गेंदबाजी से नेशनल यूथ क्लब बना चैंपियन
विज्ञापन
कानपुर। स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सोमवार को नेशनल यूथ क्लब ने भारत क्लब को 27 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती।
चंद्रा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर पहले खेलते हुए नेशनल यूथ क्लब ने 35 ओवरों में 246 रन बनाए। टीम से देवांश स्वरूप ने 102, दिव्यांशु पांडेय ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस सोनी और सागर ने दो-दो विकेट झटके। वहीं भारत क्लब की पूरी टीम 34 ओवरों में 219 रन आउट हो गई।
टीम से शिवा राजपूत ने 72, मनु सिंह ने 37 और युवराज सिंह ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में धनेश चौहान ने छह विकेट, अभिषेक राय, सर्वेश दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। शानदार गेंदबाजी के लिए धनेश चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि कल्याणपुर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि रविप्रकाश वाजपेयी, पीएमजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण दत्त द्विवेदी, एसआरडीएम चंद्रा फाउंडेशन के डायरेक्टर महेंद्र वर्मा, केसीए के सचिव कौशल किशोर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।