{"_id":"678fe0031db01052a30fdff5","slug":"dhaba-operator-selling-oil-of-transformers-arrested-etawa-news-c-216-1-etw1005-120587-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रांसफार्मरों का तेल बेचने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रांसफार्मरों का तेल बेचने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबा पर सालों से नए ट्रांसफार्मर का तेल सस्ते दामों में खरीदकर किसानों को महंगे दामों में बेच रहा था। पुलिस ने सूचना पर छापामार 650 लीटर तेल बरामद कर ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया है।
सोमवार रात ग्राम दुडहा तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबा संचालक चोरी का तेल खरीदने व बेचने का धंधा कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय और उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने टीम के साथ ढाबे पर पहुंचे। पुलिस ने केवाला निवासी ढाबा मालिक सर्वेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। ढाबे पर तलाशी के दौरान वहां चार ड्रम तेल भरा हुआ मिला। इसमें करीब 650 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, एक कीप और दो रबर पाइप बरामद हुए।
क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि ढाबा मालिक नए ट्रांसफार्मर का तेल सस्ते दामों में खरीदकर किसानों को महंगे दामों में बेचता था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। ताकि अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ढाबा मालिक सर्वेश यादव इससे पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई है। वर्ष 2017 में भी ढाबे से बड़ी मात्रा में चोरी का डीजल बरामद हुआ था, जिसका मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार नए ट्रांसफार्मर में उच्च गुणवत्ता वाला तेल होता है। सामान्यत एक लीटर लीटर से जहां किसान सिर्फ एक घंटे ही इंजन चला पाते थे। वहीं ट्रांसफार्मर का नया तेल डालने से उसकी क्षमता चार गुनी अधिक हो जाती है। इसलिए किसान तेल को बाजार भाव में ही खरीद लेते थे।