{"_id":"67aa5750eace4857430494dc","slug":"dggi-delhi-team-picked-up-two-accountants-kanpur-news-c-12-1-knp1053-999099-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीजीजीआई दिल्ली की टीम ने दो मुनीमों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीजीजीआई दिल्ली की टीम ने दो मुनीमों को उठाया
विज्ञापन
कानपुर। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) दिल्ली की टीमों ने शहर के दो मुनीमों को उनके घरों से उठाया है। दोनों आपस में मामा-भांजा हैं और लोहा और किराना की कई फर्मों का काम देखते हैं। दोनों पर कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। बाजार में चर्चा रही कि दोनों फर्जी बिलों के काम में लिप्त हैं। 15 से ज्यादा फर्मों का संचालन इनकी ओर से किया जा रहा है। पंजाब में पकड़े गए स्क्रैप से जुड़े मामले में इन दोनों का नाम सामने आया है। इसके चलते ही कार्रवाई की गई है।
बताया गया कि सोमवार सुबह दिल्ली नंबर की कई गाड़ियों से अफसरों की टीम सबसे पहले यशोदानगर निवासी मुनीम के आवास पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। तमाम सवाल पूछे। पूछा कि इतनी फर्मों का काम एक साथ कैसे देखते हो। इस पर उसने बताया कि उसका भांजा भी उसके साथ काम देखता है। इसके बाद टीमें परेड नारायणी धर्मशाला के पास स्थित भांजे के आवास पर पहुंची और उसे भी पकड़ लिया। दोनों का आमना-सामना कराया और सवाल पूछे। काफी देर तक पूछताछ के बाद टीमें उन्हें आपस साथ ले गईं। सूत्रों ने बताया कि देरशाम टीमें कुली बाजार स्थित लोहा मंडी में लेकर आई थी। और इसके बाद फिर दोनों को लेकर चली गई। दो मुनीमों पर कार्रवाई से लोहा और किराना बाजार में हड़कंप मचा रहा। कुछ व्यापारी दिल्ली और कुछ गुरुग्राम से टीम आने की बात कहते रहे। सूत्रों ने बताया कि मामा-भांजा 50 से ज्यादा फर्मों का एकाउंट से जुड़ा काम देखते हैं, जो लोहा और किराना से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही कच्चे पर्चाें का भी लेन-देन करते हैं। खुद की 15 से ज्यादा फर्म हैं। हालसी रोड पर दुकान है। वहीं, बताया गया कि मामा आर्यनगर से विधानसभा प्रत्याशी रह चुके नेता का रिश्तेदार है।