फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees to seek blessings of Lord Bholenath amidst deployment of 1,500 police personnel, drone and CCTV

Kanpur: 1500 पुलिसकर्मी, ड्रोन, सीसी कैमरों के बीच होंगे भोलेनाथ के दर्शन, सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम

Tue, 28 Jul 2026 10:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 28 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Devotees to seek blessings of Lord Bholenath amidst deployment of 1,500 police personnel, drone and CCTV
आनंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण करते डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सावन के दौरान शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरी पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से भोलेनाथ के दर्शन कर सकें, इसके लिए 1500 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी, जल पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और हाईटेक सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया जाएगा। मंदिर में पहुंचने से पहले भक्तों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन


एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर और घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां दो कंपनी पीएसी, करीब 400 पुलिसकर्मी, 10 से 12 थाना प्रभारी, चार एसीपी, दो एडीसीपी, 50 महिला पुलिसकर्मी, दो ड्रोन और 200 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा जल पुलिस भी घाटों पर तैनात रहेगी। मंदिर के बाहर बेरीकेडिंग लगााई जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों, जिनमें सिद्धनाथ मंदिर, बनखंडेश्वर मंदिर, खेरेश्वर मंदिर, खेरेपति मंदिर, नागेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर बिठूर, जलेश्वर मंदिर मस्वानपुर, भोलेश्वर मंदिर बर्रा, सेनपश्चिम पारा में महादेवन मंदिर समेत दर्जनों मंदिर शामिल हैं, वहां भी मेटल डिटेक्टर के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सावन के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजना लागू की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed