{"_id":"6af9ddcc06a4f0d2d30bc7ef","slug":"devkinandan-thakur-says-the-influence-of-the-kali-yuga-parents-are-now-afraid-of-their-own-children-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: देवकी नंदन ठाकुर बोले- कलियुग का प्रभाव, अब बच्चों से डरते माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: देवकी नंदन ठाकुर बोले- कलियुग का प्रभाव, अब बच्चों से डरते माता-पिता
Sun, 15 Nov 2026 09:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:59 PM IST
सार
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने भागवत कथा में कहा कि माता-पिता आधुनिकता के साथ बच्चों को संस्कार, अनुशासन सिखाएं।
विज्ञापन
देवकी नंदन ठाकुर, कथावाचक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन युवा शांति कार्यक्रम में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि कलियुग का प्रभाव देखिए। पहले बच्चे माता-पिता से डरते थे, आज माता-पिता बच्चों से डरने लगे हैं। यह सोचें कि आखिर परवरिश, संस्कारों में ऐसी कौन-सी कमी आ गई। उन्होंने अल्फा, जेन जी को नसीहत दी कि माता-पिता, गुरुओं का सम्मान करें। संस्कारी बनें। इस मौके पर 250 बच्चों ने दीक्षा ली।
विज्ञापन
निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ बच्चों को संस्कार, अनुशासन सिखाएं। बच्चों में ब्रह्म मुहूर्त में उठने, योग, प्रार्थना की आदत डालें। अनुशासन ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की दिव्य कथा सुनाई तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ऐसा भक्तिमय वातावरण बना कि मानो पूरा कथा पंडाल ही गोकुल धाम में परिवर्तित हो गया हो। इसके बाद सनातन धर्म में एकादशी व्रत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखें। भगवान श्रीहरि विष्णु की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करें और हरिनाम का स्मरण करें। एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं बल्कि मन, वचन और कर्म की शुद्धि का पावन अवसर है।
विज्ञापन
विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करें, दीपदान करें, तुलसी पूजन करें और हरिनाम का स्मरण करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाती है। कथा में मिथलेश मनोज पांडेय, प्रभा शंकर वर्मा, राम विनय यादव, यूपी सिंह, विपिन बाजपेई, शिव प्रकाश गुप्ता, निरंकार गुप्ता, अजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, निर्मला त्रिपाठी, सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
