Devkinandan Thakur: कथावाचक देवकीनंदन बोले- ओटीटी प्लेटफार्म से हो रहा है नैतिक हनन, सनातन पर कही ये बड़ी बात
मोतीझील ग्राउंड में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे कथावाचक देवकीनंद ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार मंदिरों की तरह मस्जिदों का भी हिस्सा-किताब रखे। साथ ही, बोले कि ओटीटी प्लेटफार्म से बच्चों का नैतिक हनन हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्तमान में ओटीटी प्लेटफार्म बच्चों की विचारधारा को पूरी तरह से दूषित कर रहे हैं। वह अपने माता-पिता का अपमान करते हैं, उन्हें घर से निकालते हैं। जबकि खुद लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। इससे भारतीय संस्कृति का हनन हो रहा है।
ये बातें मंगलवार को मोतीझील ग्राउंड में विश्वशांति सेवा समिति कानपुर व विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के होली मिलन समारोह में आए पं. देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही भारतीय संस्कृति व संस्कार से अभिभावकों को परिचित करवाना चाहिए।
ओटीटी के कारण बच्चे अब मारधाड़, फूहड़ता, अपराधों को ग्रहण कर रहे हैं, जबकि उन्हें अनुशासन, सेवाभाव व देश की संस्कृति को सीखना चाहिए। वर्तमान में गलत सीख के कारण की अपराध तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, सनातन धर्म पर बोलते हुए कहा कि मंदिरों का लेखा-जोखा आदि का हिसाब सरकार रखती है।
मस्जिदों का भी लेखाजोखा रखे सरकार
वहीं, जब बात मस्जिद की आती है... तो हमें कुछ भी देखने को नहीं मिलता है। मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन हमें भी, तो पता चले आखिर मस्जिदों का पैसा किस शिक्षा, सामाजिक कार्यों में लगाया जाता है। सरकार को मंदिरों के हिसाब-किताब की भांति मस्जिदों का भी पूरा लेखाजोखा लेना चाहिए।
भक्तजनों के साथ गुलाल और फूलों से खेली होली
इससे पहले मोतीझील ग्राउंड में पं. देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने हजारों की संख्या में आए भक्तों संग रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली। समिति के सचिव विपिन बाजपेई ने बताया कि 15 नवंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर पनकी महंत कृष्णदास महाराज, बालयोगी अरुणपुरी चैतन्य आदि मौजूद रहे।