{"_id":"5d9c902d8ebc3e017d364403","slug":"devi-immersed-tractor-coming-back-after-immersion-many-injured-one-child-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट- देवी विसर्जन कर वापस आ रहा ट्रैक्टर पलटा, कई लोग घायल एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट- देवी विसर्जन कर वापस आ रहा ट्रैक्टर पलटा, कई लोग घायल एक बच्चे की मौत
Tue, 08 Oct 2019 07:03 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 08 Oct 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन
राजापुर चित्रकूट चांदी गांव से अतरौली तालाब में देवी विसर्जन कर वापस आ रहा ट्रैक्टर और ट्राली अचानक पलट गया। जिससे अमित पुत्र राम बदन साहू उम्र सात वर्ष निवासी चांदी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चांदी गांव के देवी भक्त देवी विसर्जन को अतरौली गांव के तालाब ट्रैक्टर में बैठकर गए थे।
विसर्जन के बाद गांव वापस आते समय मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर की ट्राली पलट गयी। जिससे निखिल पुत्र राजू आरख उम्र 16 वर्ष, संदीप पुत्र राम दुलारे प्रजापति उम्र 11 वर्ष, मंजीत पुत्र नत्थू निषाद 20 वर्ष, व विनीत पुत्र रामबदन साहू घायल हो गए। जबकि अमित की मौत हो गयी। अमित की मौत से गांव में मातम छा गया।