{"_id":"6ae8f164d443edc37909ca0a","slug":"development-works-worth-626-crore-to-be-carried-out-in-the-cantonment-kanpur-news-c-362-1-ka11013-160112-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छावनी में 6.26 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छावनी में 6.26 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
कानपुर। छावनी क्षेत्र की सुरक्षा, सफाई और विकास के लिए कैंट बोर्ड ने 6.26 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी है। सोमवार को हुई छावनी परिषद की बैठक में 32 लाख रुपये की लागत से पूरे कैंट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं दिवाली से पहले ग्रुप डी कर्मचारियों को सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) योजना के तहत तीन करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा।
बैठक में सर्किट हाउस, मीरपुर बारातशाला, कोयला घाट से छावनी सीमा द्वार समेत अन्य मार्गों के सुधार के लिए 2.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। फुटपाथ बनाने के लिए 2.11 करोड़ रुपये तथा अन्य फुटपाथ की मरम्मत व उनकी पेंटिंग के लिए 33 लाख रुपये मंजूर हुए। ड्रेनेज दुरुस्त करने पर 3.20 लाख रुपये, सीसी सड़क निर्माण पर 8.08 लाख रुपये, आधुनिक डस्टबिन के लिए 17.21 लाख रुपये और बाउंड्रीवॉल मरम्मत पर 1.49 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा बंगला नंबर 99 में वाटर टैंक स्लैब के लिए एक लाख रुपये, वाटर कूलर स्टैंड के लिए 2.55 लाख रुपये, बैंक भवन की मरम्मत के लिए 3.34 लाख रुपये और विभिन्न स्कूलों में खेल सामग्री के लिए 30.62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। पार्कों में 40.07 लाख रुपये से ओपन जिम भी स्थापित होंगे। स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत पर 5.20 लाख रुपये और पेंटिंग पर 10.60 लाख रुपये खर्च होंगे। बंगला नंबर 100 बैडमिंटन कोर्ट के पास 11.60 लाख रुपये से ग्रिल लगाई जाएगी। 13.40 लाख रुपये से वाटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
दीपावली से पहले पूरे छावनी क्षेत्र में तिरंगे रंग की लाइटें लगाई जाएंगी और विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। शिवनारायण टंडन सेतु के सामने स्मार्ट कूड़ाघर बनाया जाएगा। बंगला नंबर 116 के भू-उपयोग परिवर्तन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण दाखिल-खारिज के संबंध में विधिक राय लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में ब्रिगेडियर एमएस जमवाल, सीईओ स्टीफन पीडी, कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी और नामित सदस्य लखन लाल ओमर समेत अन्य मौजूद रहे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छावनी क्षेत्र में फुटपाथ निर्माण का काम शुरू होगा। इसके तहत रेलबाजार थाने के सामने शांति पथ, कोयला घाट से जाजमऊ सीमा द्वार तक, गोल्फ कोर्स, भज्जापुरवा, सर्किट हाउस और पनचक्की चौराहे के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे। फुटपाथ बनने से पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।