फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Development of Zone-1 stalled due to XEN's promotion; ruling and opposition councilors stage a sit-in.

Kanpur News: एक्सईएन के प्रमोशन में अटका जोन-1 का विकास, पक्ष-विपक्ष के पार्षद बैठे धरने पर

Sun, 02 Aug 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Development of Zone-1 stalled due to XEN's promotion; ruling and opposition councilors stage a sit-in.
कानपुर। भाजपा के साथ कांग्रेस और सपा के पार्षदों ने नगर निगम के जोन-एक के एक्सईएन पर प्रमोशन के चक्कर में विकास कार्यों की स्वीकृति न देने का आरोप लगाया है। पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने इसी मुद्दे पर जोन-1 कार्यालय में धरना दिया। आर्यनगर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी मौके पर पहुंचे और पार्षदों के साथ जमीन पर बैठ कर उनका समर्थन किया। हंगामे की जानकारी होने पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएएफ जैदी मौके पर पहुंचे और पार्षदों से ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए। इसके बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

जोन-1 कार्यालय में शनिवार को अलग ही नजारा दिखा। पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव पर विकास कार्यों में लापरवाही बरतने और आवश्यक फाइलों को जानबूझ कर लंबित रखने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने कहा कि अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव का रवैया बहुत खराब है। विकास कार्यों में विलंब का कारण पूछने पर वह अक्सर कहते हैं कि मेरा प्रमोशन लगा है, मैं तो ऐसे ही काम करूंगा। जब कोई दूसरा अधिकारी आएगा, तो उससे कहना...।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि यह तरीका ठीक नहीं है और पद की गरिमा के भी विपरीत है। कई वार्डों की महत्वपूर्ण फाइलें खो जाती हैं या संबंधित कार्यों को जानबूझकर उलझा दिया जाता है। विभागीय टकराव के कारण कार्यालय की स्थिति बदतर हो गई है जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी जनता और जनप्रतिनिधियों को बार-बार नगर निगम के चक्कर लगाना पड़ रहा है। सपा विधायक ने कहा कि नगर निगम के आलाधिकारी मामले की जांच कराएं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पार्षद रहे मौजूद




प्रदर्शन में भाजपा पार्षद आकर्ष बाजपेई, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता व दीपिका शर्मा, कांग्रेस पार्षद हाजी सोहेल अहमद व शिब्बू अंसारी, सपा के रजत बाजपेई, फैजान रहमान, मोहम्मद सारिया, अकील शानू, मेराज, लियाकत अली व अनवर अली और निर्दलीय पार्षद शिवम दीक्षित पहुंचे।


पार्षदों ने अधिशासी अभियंता पर लगाए ये आरोप


- टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर करने में अनावश्यक विलंब के कारण काम शुरू ही नहीं हो पाता।
- फाइलों में फोटो खिंचवाने जैसे सामान्य काम में भी महीनों का समय लगा दिया जाता है।
- गली पिट, पैचवर्क जैसे छोटे-छोटे कामों को प्राथमिकता नहीं दी जाती है।
- सड़क धंसने जैसी गंभीर समस्या पर भी अधिशासी अभियंता मौके पर नहीं जाते और न समय से समाधान कराते हैं।
--------------------------------------

जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की बात यदि अधिकारी नहीं सुनेंगे तो विकास कार्य बाधित होंगे। इसका सीधा नुकसान आम नागरिकों को उठाना पड़ता है। नगर निगम के अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें और यह ध्यान रखें कि उनके चक्कर में आमजन को परेशान न होना पड़े। - अमिताभ बाजपेई, विधायक, सपा।

मेरी गलती बस इतनी ही है कि मैं नियमों के विरुद्ध जाकर काम नहीं करता। विकास से जुड़ी ऐसी कोई कोई फाइल नहीं है जिस पर मैंने हस्ताक्षर न किए हों। व्यक्तिगत कार्य न करने के कारण हंगामा किया गया है। -आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता

जोन-1 में आते हैं 18 वार्ड
मालरोड, घंटाघर, सुतरखाना, हूलागंज, परेड, चमनगंज, बेकनगंज, पटकापुर, इफ्तिखाराबाद, दलेलपुरवा समेत 18 वार्ड जोन-1 में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed