{"_id":"5c363c47bdec2256a03b76fa","slug":"devar-devarani-misbehaved-with-woman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवर-देवरानी की गंदी करतूत, बेहोश कर काट दिये महिला के बाल, बदन पर एक कपड़ा न छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर-देवरानी की गंदी करतूत, बेहोश कर काट दिये महिला के बाल, बदन पर एक कपड़ा न छोड़ा
Thu, 10 Jan 2019 09:01 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर के काकादेव में होमगार्ड की पत्नी ने देवर-देवरानी और पड़ोसी दुकानदार समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में आरोपियों ने मंगलवार रात नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया था।
महिला ने बताया कि आरोपी बाल काटकर निर्वस्त्र कर आरएसपुरम गेट के पास फेंक गए। बुधवार सुबह होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाया। किसी तरह घर पहुंचकर पति को फोन कर आपबीती बताई। मामले की सूचना पर सीओ स्वरूपनगर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

आरोप है कि नींद आते ही देवर और पड़ोसी दुकानदार मकान के दूसरे गेट से घुस आए
आंबेडकर नगर निवासी एक होमगार्ड की पत्नी टिफिन सप्लाई करती है। उसके मुताबिक मंगलवार को संपत्ति विवाद के चलते देवरों से उनके बेटे का झगड़ा हुआ था। देवरों के पीटने पर वह बिना बताए घर से चला गया। तलाश करने पर बेटा नहीं मिला तो वह निराश लौट आई और बहन की बेटी और छोटे बेटे संग कमरे में सो गई।
आरोप है कि नींद आते ही देवर और पड़ोसी दुकानदार मकान के दूसरे गेट से घुस आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए। गला दबाने के बाद मरा समझकर फेंक गए, सिर के आधे बाल भी काट दिए। एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि संपत्ति विवाद का मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच हो रही है।