'प्यार में बावली' हुई नवविवाहिता, थाने के बाहर माथा पकड़कर बैठा रहा पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव निवासी विवाहिता अपने पति को छोड़कर गांव के ही एक युवक के साथ रहने को तैयार है, मगर परिजन उसे पति के साथ रहने को विवश कर रहे हैं। जब बात नहीं बनी तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस के समझाने पर भी वह तैयार नहीं है।मामला उत्तर प्रदेश के औरेया जिले का है।
जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी का विवाह दो वर्ष पूर्व कन्नौज जनपद में वैदिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी से गांव के ही एक युवक से बातचीत किया करती थी और शादी के बाद भी वह फोन से उस के संपर्क में रही। जब इसकी जानकारी विवाहिता के पति को हुई तो उसने एतराज जताया और अपनी पत्नी को रोका।
एक बार पति ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे मायके छोड़कर चला गया। गत दिनों वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गई, परिजनों ने मनाने का प्रयास किया, मगर सफलता हाथ नहीं लगी, इस पर उन्होंने मामला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के समझाने पर भी महिला तैयार नहीं है। कोतवाली में देर रात तक परिजनों का मजमा लगा रहा।