{"_id":"6920d7f52a15d690380892ab","slug":"deputy-padav-shyamnagar-umri-asniya-road-will-be-widened-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1336101-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डिप्टी पड़ाव, श्यामनगर, उमरी-असनिया रोड होगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डिप्टी पड़ाव, श्यामनगर, उमरी-असनिया रोड होगी चौड़ी
विज्ञापन
कानपुर। डिप्टी पड़ाव, श्यामनगर और बिठूर में सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन की व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति दे दी है। शासनादेश जारी होते ही टेंडर कराकर निर्माण कराया जाएगा। इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी ने घंटाघर को जरीबचौकी में वाया डिप्टी पड़ाव रोड चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने सहमति बनने के बाद फाइल व्यय वित्त समिति को भेज दी थी। 19 नवंबर को हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। निर्माण लागत 9.61 करोड़ रुपये है।
इसी तरह, श्यामनगर में छप्पन भोग चौराहे से बाईपास तक सड़क चौड़ी की जाएगी। अभी यह सड़क सात मीटर चौड़ी है जिसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे बिजली के पोल भी शिफ्ट किए जाएंगे। यह सड़क पीडब्ल्यूडी का निर्माण खंड-दो बनवाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह बिठूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उमरी से असनिया तक रोड चौड़ीकरण के प्रस्ताव को भी शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। आठ किलोमीटर लंबी यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। इसे 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। समिति ने इस कार्य के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस मार्ग में इंटर कालेज सहित कई विद्यालय हैं और कई गांव जुड़े हैं।
व्यय वित्त समिति ने श्यामनगर रोड, उमरी-असनिया रोड आदि के चौड़ीकरण के लिए धन स्वीकृत किया है। शासनादेश जारी होते ही टेंडर कराकर सड़कें चौड़ी कराई जाएंगी। - रवि दत्त, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, कानपुर परिक्षेत्र