फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy Commandant Dr. Pramendra got Gold Medal

नक्सलियों से मोर्चा लेने वाले डॉ. प्रमेंद्र को मिला गोल्ड मेडल

Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commandant Dr. Pramendra got Gold Medal
केंद्रीय पुलिस के डिप्टी कमांडेंट डॉ. प्रमेंद्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। डेरापुर तहसील के डुडौली गांव निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात डिप्टी कमांडेंट डॉ. प्रमेंद्र कुमार सिंह को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में उष्कृष्ट सेवा के लिए स्वर्ण पदक मिला है। इस समय उनकी तैनात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में है। इससे पूर्व उन्हें रजत पदक व केरल में तैनाती के दौरान उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन

डुडौली गांव के मूल निवासी डॉ. प्रमेंद्र कुमार सिंह का परिवार कानपुर के श्याम नगर में रहता है। पिता रघुवीर सिंह दरोगा पद व मां सोना कली देवी इंटर कॉलेज में हिंदी की प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2014 में सैफई मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस में किया। इसके बाद उनका चयन आईटीबीपी में हो गया। उत्तराखंड, कश्मीर, केरल में भी तैनाती रह। छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर में नक्सलियों से मोर्चा लेकर उत्कृष्ट सेवा दी। इस पर 23 अगस्त को आईटीबीपी पुलिस के महानिदेशक का गोल्ड मेडल दिया। इससे पूर्व 16 जून को सिल्वर मेडल मिल चुका है। 7 अप्रैल को केरल राज्य के पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति पत्र मिला है। चार माह की अवधि में एक बार केरल राज्य व दो बार पुलिस महानिदेशक से पुरस्कार मिल चुका है। डुडौली गांव से उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। (संवाद)
विज्ञापन

छुट्टी पर आते तो गांव में बिताते वक्त
अवकाश मिलने पर डॉ. प्रमेंद्र कुमार सिंह डुडौली गांव जरूर आते हैं। वह कहते हैं कि हमेशा गांव से जुड़ाव रहा। पढ़ाई के दौरान भी गांव आना जाना लगा रहा। अब खेतीबाड़ी की देखभाल परिवार के लोग करते हैं। एमबीबीएस करने के बाद केंद्रीय पुलिस सेवा चुनने के सवाल पर वह कहते हैं कि पिता के सिविल पुलिस में होने से फोर्स के प्रति बचपन से रुझान रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट है पत्नी
डॉ. प्रमेंद्र की पत्नी मोहिनी आर्या भी आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट हैं। बस्तर में ही उनकी तैनाती है। यह संयोग है कि वह भी एमबीबीएस हैं। उन्होंने 2010-15 में बरेली मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। इसके बाद 2016 में केंद्रीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed