फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM said A district wise list of illegal encroachments made during SP governmentcalled PDA a hoax

Kanpur: डिप्टी सीएम बोले- सपा सरकार में हुए अवैध कब्जों की जिलेवार सूची बनी, पीडीए को बताया छलावा…कही ये बात

Fri, 11 Apr 2025 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

Kanpur News: शहर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीडीए को छलावा बताया। कहा कि सपा मुखिया हताश और निराश हैं।

विज्ञापन
Deputy CM said A district wise list of illegal encroachments made during SP governmentcalled PDA a hoax
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के तहत शहर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान पिछड़ों और दलितों की जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जे सपा नेताओं ने ही किए हैं।

विज्ञापन

अवैध कब्जों की जिलेवार सूची तैयार कर ली गई है। सपा नेता इस बात को जान लें कि उनके कारनामे अब छिपे नहीं रहेंगे। उन्होंने पीडीए को छलावा बताया और तंज किया कि सपा अब समाप्तवादी पार्टी हो चुकी है।गुरुवार को उप मुख्यमंत्री मौर्य ने बर्रा मंडल के वार्ड 65 दामोदरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

विज्ञापन

सपा मुखिया हताश और निराश
उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के कोने-कोने में सरकार बनाकर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वर्ष 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी, तब भी यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत थी। कहा कि सपा मुखिया हताश और निराश हैं। वह बेकार की बयानबाजी कर रहे हैं। सपा वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक सत्ता में थी। तब सबसे अधिक अत्याचार दलितों और पिछड़ों पर ही हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed