Auraiya: विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- बक्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज
जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सौ फीसदी रिजल्ट चाहिए। जितने धन की आवश्यकता है, शासन स्तर पर मांग करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने कलक्ट्रेट पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समाज कल्याण विभाग और जिला अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाले की जानकारी पर अवाक रह गए। जिलाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को लेकर सरकार सख्त है। सरकारी योजनाओं में घपलेबाजी करने वाले अफसर बक्शे नहीं जाएंगे।
बता दें कि वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक समाज कल्याण विभाग में 665 लाभार्थियों के खाते बदल कर 65 लाख के करीब घोटाला किया गया है। इस मामले में तीन लिपिकों के खिलाफ निलंबन व चार तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारियों पर जांच चल रही है। वहीं 100 शैया जिला अस्पताल में वर्ष 2020-21 के वित्तीय वर्ष में मिले कोरोना काल के बजट में चार करोड़ की हेराफेरी पाई गई थी।
इस मामले में बीपीएम के खिलाफ सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। जबकि तत्कालीन सीएमएस के खिलाफ जांच चल रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें मामले की अभी जानकारी मिली है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को घोटाले के मामले की समीक्षा कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
गरीब को छेड़ेंगे नहीं, माफिया को छोड़ेगें नहीं
शहर के तालाबों पर अवैध कब्जे और आलीशान इमारतें बनने के मामले में डिप्टी सीएम सख्त दिखे। सवाल के जवाब में कहा कि गरीब को छेड़ेंगे नहीं और माफिया को छोड़ेंगे नहीं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए शहर के जिन तालाबों पर कब्जे हैं। उनकी स्थलीय निरीक्षण व पैमाइश करा कर तत्काल कार्रवाई करें।
डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक
हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाना होगा। लोगों की परेशानी का समय पर समाधान हो, इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को तय करनी होगी। सरकारी योजनाओं के लिए अधिकारी कितना सजग हैं इसकी जानकारी जुटाएं। ये बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने बीजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कही।
डिप्टी सीएम ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के संग पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगा। चुनाव को लेकर विरोधी पार्टियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। इस दौरान उन्होंने औरैया के पढ़ीन दरवाजा निवासी रमेश चंद्र की समस्या को सुन कर शीघ्र निस्तारण कराने की बात कही।