फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   deputy cm of up keshav prasad maurya in auraiya

औरैया में जनसभा को संबोधित करेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कई नेता

Sun, 24 Mar 2019 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
deputy cm of up keshav prasad maurya in auraiya
केशव प्रसाद मौर्य
इटावा लोकसभा क्षेत्र में अभी तक भले ही प्रत्याशी घोषित नहीं हो सका है, लेकिन भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर दिग्गजों नेताओं ने कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को लेकर दिनभर भाजपाई मंडी समिति मैदान में टेंट आदि व्यवस्थाओं को लेकर जुटे रहे। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए गांव-गली की खाक छानते दिखाई दिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इटावा में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम तीन बजकर 40 मिनट पर मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


 

भाजपा का दामन थाम सकते हैं कई नेता

पार्टी सूत्रों की मानें तो इस जनसभा के दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। एक नेता ने बताया कि एक पार्टी के एमएलसी की तानाशाही रवैये से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नाराज चल रहे हैं। इससे वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। लोकसभा संयोजक श्रीकांत पाठक तथा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने जनसभा में भारी भीड़ जुटने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने दो वर्ष के शासन में विकास की गंगा बहाई है। प्रदेश भर में अराजकता समाप्त हुई है। उन्होंने लोगों से जनसभा में बढ़चढ़कर शिरकत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed