फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya takes a dig at SP chief Akhilesh Yadav

केशव प्रसाद मौर्य का तंज: सपा मुखिया पर किया कटाक्ष, बोले- अखिलेश मुझे क्या सीएम बनाएंगे, पहले खुद बन लें

Sat, 10 Sep 2022 08:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 08:04 PM IST
सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वो मुझे क्या सीएम बनाएंगे, पहले खुद बन लें। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सड़कें खोदकर छोड़ने व निर्माण में धांधली की शिकायतों पर नाराजगी जताई।  

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya takes a dig at SP chief Akhilesh Yadav
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। वह मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे? पहले खुद बन लें। जनता ने सपा को साफ कर दिया है। बसपा का अता पता नहीं है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।

विज्ञापन

वह नेता विहीन पार्टी हो चुकी है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीटों पर भगवा फहराएगी। सपा मुखिया मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।  उप मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार दिया है। विपक्ष इस समय बेरोजगार है।
विज्ञापन

भाजपा ने सपा, बसपा और कांग्रेस का भ्रष्टाचार समाप्त किया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सपा के करीब 100 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। सपा मुखिया अपनी पार्टी में कलह नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गलत बयानबाजी करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर छोड़ देने के मामले में नाराजगी जताई है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि गांव-गांव जाकर चेक करें कि हर घर नल से जल योजना के तहत जहां-जहां पाइप लाइनें डाली गई हैं, वहां सड़कें अभी भी खुदी तो नहीं पड़ीं।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने बताया कि अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह भी देखें कि पाइप लाइन सही पड़ी है या नहीं। यदि सड़क नहीं बनी तो पता करें कि कार्य क्यों लटका है और कब तक पूरा होगा। अफसर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

इसके अलावा शहरी क्षेत्र की सड़कों को भी हर हाल में गड्ढामुक्त रखने को कहा गया है। अन्ना मवेशियों के स्थायी समाधान के लिए गोशालाओं में संरक्षित करने व नेपियर घास की खेती कर चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां आ रही हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

महर्षि वामदेव के नाम पर हो कृषि विश्वविद्यालय
उप मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सांसद आरके पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, ओममणि वर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने सामूहिक हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा। इसमें बांदा कृषि विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वामदेव के नाम से करने, कई दशक से अधूरी पड़ी शहर की सीवर योजना पूरी करने और अतर्रा में बाईपास व रेलवे क्रासिंग बनवाने की मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed