फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave statement against Congress, SP and BSP

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस, सपा और बसपा को भविष्य का खतरा

Sun, 28 Apr 2024 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave statement against Congress, SP and BSP
बांदा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि न तो संविधान को खतरा है और न ही लोकतंत्र को, खतरा सिर्फ सपा, कांग्रेस और बसपा को अपने भविष्य को लेकर है। इस चुनाव में विपक्षी पार्टियां आईसीयू में पहुंच गई है। कहीं से आक्सीजन नहीं मिल रही। यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बिसंडा में आयोजित बांदा-चित्रकूट के बूथ सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि 2019 के चुनाव में मिले वोट में 370 वोटों का इजाफा कर दें तो कोई ताकत मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाएगी। 2019 के चुनाव में सपा, बसपा का गठबंधन था तब तो ये जीत नहीं पाए। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। इस चुनाव में ये आईसीयू में पहुंच गई है। जनता से इन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रही। कहा कि फिर मोदी की सरकार बनी तो देश 100 साल आगे पहुंच जाएगा। 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। यह आपके सहयोग से ही संभव है।
विज्ञापन


जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका बांदा अध्यक्ष मालती बासू, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, अयोध्या प्रसाद पटेल, बालमुकुंद शुक्ला, वृजकिशोर गुप्ता, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, अनिल यादव, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, अंकित बासू , उत्तम सक्सेना सहित मंडल व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सरकार बनी तो पीओके में लहराएगा तिरंगा
केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा ने जो कहा, उसे पूरा किया। कश्मीर से धारा 370 खत्म किया। आतंकी हमले हुए तो पाक में घुसकर एयर स्ट्राइक की। इस बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी तिरंगा लहराएगा। कहा कि पहले गोली चलाने का आदेश दिल्ली से लेना पड़ता था। मोदी सरकार में खुला आदेश है कि गोली का जवाब गोले से दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed