फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM Brijesh Pathak reached Unnao to review development works and plans

Brijesh Pathak: विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे उन्नाव, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Fri, 19 Aug 2022 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Aug 2022 01:12 PM IST
सार

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समीक्षा करने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उन्नाव पहुंचे। इस दौरान वो विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak reached Unnao to review development works and plans
बच्चों से बात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की हकीकत जांचने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक उन्नाव जनपद पहुंचे। उन्होंने सोहरामऊ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि मन से पढ़ाई करना। डिप्टी सीएम ने बच्चों से पूछा की आज छुट्टी का दिन है, क्यों बुलाया गया। बच्चों के साथ जमीन में बैठ कर पूछा पढ़ाई, लिखाई कैसी हो रही है।

विज्ञापन

आपके विषय कौन कौन से है। इसके अलावा आगनबाड़ी केंद्र सोहरामऊ का निरीक्षण भी किया। जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण बने बच्चों को डिप्टी सीएम ने गोद में उठाया। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गौशाला और शहर की मलिन बस्तियों का निरीक्षण करने के साथ ही विकास भवन में योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उन्नाव पहुंचे। वह विकास भवन सभागार में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद भौतिक सत्यापन करने के लिए स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed