फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak On occasion of Ambedkar Jayanti said narendra modi yogi adityanath fulfilling principle of equality

डिप्टी सीएम पाठक बोले: अब सड़क पर न सपा का झंडा दिखता है न गुंडा, समानता के सिद्धांत को पूरा कर रहे मोदी-योगी

Thu, 14 Apr 2022 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 10:09 PM IST
सार

कहा कि भाजपा को एक ऐसा वटवृक्ष बनाएं, जिसमें हर तरह के पक्षियों का वास हो। ऐसा गुलशन बनाने की जरूरत है, जिसमें सभी तरह के फूल हों। कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था के मामले में महाराष्ट्र से पहले यूपी का नाम लिया जाए, इस दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak On occasion of Ambedkar Jayanti said narendra modi yogi adityanath fulfilling principle of equality
उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब यूपी में कानून का राज है। सपा की सरकार में गुंडे, मवाली, माफिया एक-एक गाड़ी में दस-दस बंदूकें भरकर चलते थे। प्लॉट दुकानों पर कब्जे होते थे। नारे लगाए जाते थे कि जितना बड़ा झंडा, उतना बड़ा गुंडा। सपा का जितना बड़ा झंडा लगा होता था, उस गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा होता था। आज सड़कों पर न तो सपा का झंडा दिखता है और न ही गुंडा। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें उनके ठिकाने पर पहुंचाने का काम किया है। छोटा-बड़ा नहीं देखा गया, जिसने कानून तोड़ा, उसके खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है। वह डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर हुए कार्यक्रम में साकेत नगर के एक मैरिज लॉन में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


आंबेडकर के समानता के भारत का सपना पूरा कर रहे मोदी-योगीपाठक ने कहा कि आजादी के पहले और बाद में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों को ऊपर उठाने का काम किया है। बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान की संरचना में अहम भूमिका निभाई थी। वंचित वर्ग को उन्होंने मुख्य धारा से जोड़ने काम किया है। उनके समानता के अवसर के सिद्धांत को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी साकार कर रहे हैं। आजादी के बाद में तमाम सरकारें आईं, गईं लेकिन बाबा साहब के पंचशील के सिद्धांत को प्रधानमंत्री मोदी ने ने साकार किया। उनके जन्मस्थल से कर्म स्थल से जुड़े स्थलों को संग्रहालय बनाने का काम किया है। 

विज्ञापन

हर गरीब के घर में शौचालय
झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान दिलवाया और लगातार यह काम जारी है। 2024 तक शहर ही नहीं बल्कि गांव-गांव के हर घर में नल का शुद्ध पानी आएगा। बुंदेलखंड में इसका पायलट प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। बड़े लोगों के साथ आज गरीबों के घरों में भी एलईडी की लाइट से बच्चा पढ़ता है। हर गरीब के घर में शौचालय बनवाया। रोटी, पकड़ी, मकान के नारों से सरकार तो बहुत बनीं लेकिन महीने में दो बार निःशुल्क राशन देने का काम भाजपा की मोदी-योगी सरकार ने किया। किसानों के खाते में छह हजार की निधि, गरीबों को पांच लाख का मुफ्त इलाज की सुविधा दिया। पहले गरीब के घर में बीमारी आने पर बहू बेटियों के गहने बेचने पड़ते थे। डॉ. आंबेडकर के समानता के अधिकार और जीवन का स्तर सुधारने का सपना भाजपा पूरी कर रही है। भाजपा के लोग एक-एक घर जाकर कमल का निशान का प्रचार और मोदी-योगी का संदेश दें।

मरीजों को भगवान मानकर काम करेगा महमका

स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अभी तक डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन अब पूरे यूपी में स्वास्थ्य महकमा मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करेगा।  सभी सरकारी और निजी डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि किसी भी मरीज को किसी भी हाल में निराश होकर अस्पताल से लौटना न पड़े। अस्पताल की व्यवस्था और सरकारी संसाधनों की उपलब्धता के मद्देनजर काम कर रहे हैं। तेजी से बदलाव दिखेगा। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्रतिदिन सुबह साढ़े 10 बजे बैठक करते हैं। अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द करा लें। वह पत्रकारों के सवालों पर यह बात कह रहे थे। कानपुर के मेडिकल कॉलेज में फर्जी एमबीबीएस करने वाले मुन्ना भाई के पकड़े जाने के मामले में कहा कि इसकी जांच हो रही है और कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों में समय से डॉक्टरों के न पहुंचने के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो भी मामला हो, उन्हें बताएं, कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed