{"_id":"577cc5e756670b29c0a729b65a876909","slug":"deodhar-trophy-the-green-park-to-begin-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवधर ट्राफी ः ग्रीनपार्क में तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवधर ट्राफी ः ग्रीनपार्क में तैयारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनपार्क स्टेडियम में देवधर ट्राफी के मद्देनजर तैयारी शुरू हो गई हैं। 25 जनवरी से 29 जनवरी तक इस मैदान पर देवधर ट्राफी के एक फाइनल सहित चार एक दिवसीय मैच खेले जाएंगे। इसमें इंडिया ए, इंडिया बी और विजय हजारे ट्राफी की चैंपियन गुजरात की टीम हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
यूपीसीए के पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि गुरुवार से मैदान पर काम शुरू कर दिया है। 22 जनवरी को तीनों टीमें शहर में आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आने से पहले ग्राउंड तैयार करना है।
विज्ञापन
23 जनवरी से टीमों के अभ्यास सत्र को देखते हुए नेट्स पर भी काम किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास में किसी तरह की दिक्कत न हो।
उन्होेंने यह भी बताया कि वे तीन, चार और पांच नंबर पिच तैयार कर रहे हैं। 29 जनवरी को होने वाला फाइनल मैच पांच नंबर पिच पर ही होगा। वहीं, गुजरात और इंडिया ए के बीच होने वाला पहला मैच तीन नंबर पिच पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
2016 में ग्रीनपार्क में होगा एक टेस्ट मैच
ग्रीनपार्क में इस साल एक टेस्ट मैच प्रस्तावित है। यूपीसीए के अधिकारियों ने बताया कि यह साल के अंत में होगा। अगले सेशन के कलेंडर में मैच की पुष्टि हो जाएगी कि यह किस टीम के साथ होगा।