फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue spreading after rains, two cases found

Kanpur News: बारिश के बाद पांव पसार रहा डेंगू, दो मरीज मिले

Tue, 09 Sep 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dengue spreading after rains, two cases found
इटावा। बारिश के बाद डेंगू पांव पसारने लगा है। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो डेंगू के मरीज की पुष्टि के बाद से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसमें एक महिला व एक पुरुष हैं। दोनों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभी तक डेंगू के चार मामले आ चुके हैं। दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद जगह-जगह होने वाले जलभराव से मच्छरजनित बीमारियां पनपने लगीं हैं। इससे डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। डॉक्टर ने मरीजों के लक्षण जानने के बाद उनकी जांच करवाई। दोनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। शमला बहादुरपुर के रवींद्र सिंह व रजनी सिंह को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

दो माह में मिले चार डेंगू रोगी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि दो माह में चार डेंगू के मामले निकले हैं। इसमें से दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, दो मरीजों को जिला अस्पताल में इलाज जारी है। भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। जल्द ही वह भी ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के प्रमुख लक्षण
-तेज बुखार आना।
आंखों के पीछे दर्द रहना।
-मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द रहना।
-मतली, उल्टी, दाने और शरीर में थकान होना।
-सांस लेने में कठिनाई होना।
-नाक और मसूड़ों से रक्तस्राव होना।
खानपान पर ध्यान दें, डायरिया से बचें
जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त, डायरिया तथा पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 1520 मरीज पहुंचे। इसमें सर्दी,जुकाम, बुखार व वायरल फीवर के 339, चर्म रोग के 90, उल्टी-दस्त 60 और हड्डी रोग 150 से अधिक आए। इसके अलावा पेट संबंधी बीमारियों के मरीज भी पहुंचे। इमरजेंसी में भी सुबह से लेकर देर रात तक डायरिया के मरीजों आ रहे हैं। डायरिया के गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल के प्रथम तल पर महिला वार्ड के साथ चिल्ड्रन वार्ड बना हुआ है। यहां डायरिया के मरीजों की संख्या 28 है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद अचानक मौसम बदला है। इसमें लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed