फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue cases In Kanpur: Dengue attack 2.5 percent faster in 24 hours, 58 new infected found

Dengue cases In Kanpur: 24 घंटे में डेंगू का हमला ढाई फीसदी तेज, 58 नए संक्रमित मिले

Fri, 11 Nov 2022 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

कानपुर में गुरुवार को 58 नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर में डेंगू के 140 सक्रिय मरीज हैं। हर दिन नए क्षेत्र के रोगी डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। एसीएमओ संचारी रोगी डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है।

विज्ञापन
Dengue cases In Kanpur: Dengue attack 2.5 percent faster in 24 hours, 58 new infected found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डेंगू का हमला 24 घंटे में ढाई फीसदी तेज हो गया है। गुरुवार को 58 नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर में डेंगू के 140 सक्रिय मरीज हैं। संक्रमण के फैलाव के साथ इसका भार में खून में बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहा है। ज्यादातर रोगी निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन


इनका प्लेटलेट्स काउंट 50 हजार के नीचे है। कुछ रोगियों को सांस की दिक्कत होने पर आक्सीजन का सपोर्ट दिया जा रहा है। हर दिन नए क्षेत्र के रोगी डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। एसीएमओ संचारी रोगी डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है। बुधवार को सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी रेट 21.47 रहा है। गुरुवार को यह रेट बढ़कर 24.07 हो गया। उन्होंने बताया कि टीमें संक्रमण वाले क्षेत्रों में जाकर लार्वासाइडल का छिड़काव कर रही हैं।

विज्ञापन

डेंगू संक्रमित मिले कुल नए रोगियों में 45 संक्रमित नगर के हैं और 13 दूसरे जिलों के हैं। संक्रमित रेलवे कालोनी निरालानगर, केशवनगर, महाबलीपुरम, हरजेंदरनगर, बिरहाना रोड, पनकी, बैरी बिठूर रोड, गुजैनी, कोयलानगर, अंबेडकरनगर, गोवर्धनपुर, गोविंदनगर, नयागंज, आर्मापुर इस्टेट, बिल्हौर, विजयनगर, श्यामनगर, गायत्रीनगर, आवास विकास कल्याणपुर, गीतानगर, चुन्नीगंज के हैं।

कल्याणपुर क्षेत्र के राम सिंह का पुरवा के आठ डेंगू संक्रमित हैं। इसके अलावा टिकरा, अहिरवां, रामबाग, बीबीपुर, विमाननगर के रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी ने 12 रोगियों की डेंगू संक्रमित रिपोर्ट दी है।

इसमें मेडिकल कॉलेज परिसर, मंधना, बाबूपुरवा के रोगी हैं। नए क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा औरैया, उन्नाव, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, फतेहपुर आदि जिलों के रोगी हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

नंबर गेम
हैलट : डेंगू के सात रोगी भर्ती
उर्सला : डेंगू के 13 रोगी भर्ती
कांशीराम अस्पताल : डेंगू के दो रोगी भर्ती
निजी अस्पताल : डेंगू के  118 रोगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed