Dengue cases In Kanpur: 24 घंटे में डेंगू का हमला ढाई फीसदी तेज, 58 नए संक्रमित मिले
कानपुर में गुरुवार को 58 नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर में डेंगू के 140 सक्रिय मरीज हैं। हर दिन नए क्षेत्र के रोगी डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। एसीएमओ संचारी रोगी डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में डेंगू का हमला 24 घंटे में ढाई फीसदी तेज हो गया है। गुरुवार को 58 नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर में डेंगू के 140 सक्रिय मरीज हैं। संक्रमण के फैलाव के साथ इसका भार में खून में बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहा है। ज्यादातर रोगी निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
इनका प्लेटलेट्स काउंट 50 हजार के नीचे है। कुछ रोगियों को सांस की दिक्कत होने पर आक्सीजन का सपोर्ट दिया जा रहा है। हर दिन नए क्षेत्र के रोगी डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। एसीएमओ संचारी रोगी डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है। बुधवार को सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी रेट 21.47 रहा है। गुरुवार को यह रेट बढ़कर 24.07 हो गया। उन्होंने बताया कि टीमें संक्रमण वाले क्षेत्रों में जाकर लार्वासाइडल का छिड़काव कर रही हैं।
डेंगू संक्रमित मिले कुल नए रोगियों में 45 संक्रमित नगर के हैं और 13 दूसरे जिलों के हैं। संक्रमित रेलवे कालोनी निरालानगर, केशवनगर, महाबलीपुरम, हरजेंदरनगर, बिरहाना रोड, पनकी, बैरी बिठूर रोड, गुजैनी, कोयलानगर, अंबेडकरनगर, गोवर्धनपुर, गोविंदनगर, नयागंज, आर्मापुर इस्टेट, बिल्हौर, विजयनगर, श्यामनगर, गायत्रीनगर, आवास विकास कल्याणपुर, गीतानगर, चुन्नीगंज के हैं।
कल्याणपुर क्षेत्र के राम सिंह का पुरवा के आठ डेंगू संक्रमित हैं। इसके अलावा टिकरा, अहिरवां, रामबाग, बीबीपुर, विमाननगर के रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी ने 12 रोगियों की डेंगू संक्रमित रिपोर्ट दी है।
इसमें मेडिकल कॉलेज परिसर, मंधना, बाबूपुरवा के रोगी हैं। नए क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा औरैया, उन्नाव, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, फतेहपुर आदि जिलों के रोगी हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
नंबर गेम
हैलट : डेंगू के सात रोगी भर्ती
उर्सला : डेंगू के 13 रोगी भर्ती
कांशीराम अस्पताल : डेंगू के दो रोगी भर्ती
निजी अस्पताल : डेंगू के 118 रोगी भर्ती