फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demonstration outside SSP office to register case against BJP worker

भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2020 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration outside SSP office to register  case against BJP worker
धरना देते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
इटावा में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ता संजू चौधरी का महेंद्र गुप्ता से विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करने के साथ रात में घर पर छपा भी मारा।
विज्ञापन


कार्यकर्ता के परिजनों ने पुलिस पर 15 लाख रुपए और लाइसेंसी रायफल लूटने का आरोप लगाया है। धरना प्रदर्शन के दौरान हंगामे की आंशका को देखते हुए एसएसपी आकाश तोमर ने कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया है। धरने से पहले भाजपाइयों की सिंचाई विभाग के डांक बंगले पर बैठक हुई थी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पार्टी के सभी पदाधिकारी धरने में मौजूद हैं। भीड़ देख पुलिस ने जब लाठी चार्ज करने की धमकी दी तो भाजपाई भड़क गए। भाजपाई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है हमने तहरीर के हिसाब से मुकदमा कायम किया है। उचित कार्यवाही की गई है। फोर्स को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed