{"_id":"695eaf1b84689a1495013e96","slug":"demarcation-from-tehsil-to-overbridge-and-rura-square-to-remove-encroachment-kanpur-news-c-220-1-akb1002-136540-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील से ओवरब्रिज व रूरा चौराहा तक सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील से ओवरब्रिज व रूरा चौराहा तक सीमांकन
Thu, 08 Jan 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में बुधवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में तहसील से ओवरब्रिज व रूरा चौराहा तक सीमांकन किया गया। सड़क से नाला तक जगह खाली करने की चेतावनी दी गई। सात दिन में अस्थायी अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
अकबरपुर में प्रमुख मार्ग पर सड़क तक फैले अतिक्रमण से आवाजाही में परेशानी होती है। रुक-रुक कर जाम लगता है। बीते दिनों एडीएम न्यायिक ने अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम बनाई है। इसी क्रम में बुधवार को अभियान की शुरुआत की गई। नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्र की मौजूदगी में ईओ, लेखपाल, लोक निर्माण विभाग के जेई और पुलिस बल की मौजूदगी में तहसील से ओवर ब्रिज तक सड़क के दोनों ओर नाला तक सीमांकन किया गया।
दुकानदारों को बताया गया कि यह सड़क सीमा है। सात दिन में अस्थायी अतिक्रमण हटा लें। सड़क से लगी पटरी नाला तक खाली छोड़ दी जाए। इधर वेंडिंग जोन के इतर ठेलिया लगाए दुकानदारों को भी सख्ती से हटाया गया। कुछ सामान भी जब्त किया गया। गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि दोपहर में अभियान चलाया गया। माती मार्ग पर तहसील से ओवर ब्रिज तक व नमस्ते चौराहा से रूरा चौराहा तक सीमांकन कर दिया गया है। नाला तक अस्थायी अतिक्रमण पाया गया है। कोई स्थायी अतिक्रमण नहीं मिला है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है। मोबाइल टीम भी बनाई गई है यह प्रतिदिन निरीक्षण कर अवैध तरीके से लगी रेहड़ी पटरी दुकानों को हटवाएगी।