फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delivery of victim in ambulance, condition of newborn is critical

कानपुरः दुष्कर्म पीड़िता का एम्बुलेंस में प्रसव, नवजात की हालत नाजुक

Sat, 31 Oct 2020 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सजेती घाटमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सजेती घाटमपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Delivery of victim in ambulance, condition of newborn is critical
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग पीड़िता ने शुक्रवार को एम्बुलेंस में नवजात को जन्म दिया। परिजन उसे देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर प्राइवेट एम्बुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने पर उसे हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में नाबालिग ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। 

विज्ञापन


उसे वापस सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से हालत नाजुक होने पर नवजात को हैलट भेजा गया है।  थाना क्षेत्र के मैधरी गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस की ही रहने वाली सहेलियों ने झांसा देकर अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन


जहां पर पहले से मौजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची नाबालिग पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अभी जेल में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नाबालिग गर्भवती हो गई। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे प्राइवेट एम्बुलेंस से सीएचसी घाटमपुर लेकर आए जहां उसे महिला चिकित्सक न होने की बात कर हैलट रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था न हो पाने के चलते प्राइवेट एम्बुलेंस से ही उसे लेकर कानपुर जाने लगे। नाबालिक ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।


उसे आनन फानन में वापस सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को गंभीर हालत में हैलट भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक कैलाश चंद्रा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed