फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delivery in an ambulance stuck in traffic, Newborn died, jam remained on Kanpur-Hamirpur highway for eight hou

शर्मनाक: जाम में फंसी एम्बुलेंस में प्रसव...नवजात की मौत, कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर आठ घंटे तक लगा रहा जाम

Sat, 06 Apr 2024 04:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Apr 2024 04:33 AM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो निर्माण के चलते कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर आठ घंटे तक जाम लगा रहा। इसके कारण संपर्क मार्ग पर भी जाम लगा रहा और जामू नहर पुल के पास ही एम्बुलेंस फंसी रही। इसमें प्रसूता का प्रसव कराया गया, लेकिन नवजात की मौत हो गई।

विज्ञापन
Delivery in an ambulance stuck in traffic, Newborn died, jam remained on Kanpur-Hamirpur highway for eight hou
जाम में फंसी एम्बुलेंस और अस्पताल में भर्ती प्रसूता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर मेट्रो निर्माण के चलते आठ घंटे तक लगे जाम में बिधनू के पास फंसी एम्बुलेंस में प्रसूता का प्रसव कराना पड़ गया। नवजात की एम्बुलेंस में ही मौत हो गई। वहीं, एक और एम्बुलेंस जाम में फंसी रही। इसके कारण प्रसूता का अस्पताल गेट पर ही प्रसव हो गया।

विज्ञापन

नौबस्ता में मेट्रो निर्माण के चलते कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे जाम लगा, जो शुक्रवार सुबह 11 बजे तक लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए बिधनू नहर से रामसनेही मिश्र मार्ग से किसान नगर की तरफ भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया।

विज्ञापन

जामू नहर पुल के पास फंस गई एम्बुलेंस
इसके चलते इस मार्ग पर भी जाम लग गया। इस बीच सचेंडी के पलरा गांव निवासी कमलेश की गर्भवती पत्नी सोनी (35) को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसपर आशा बहू संगीता ने कंट्रोल रूम पर फोन कर एम्बुलेंस बुलवाई। संपर्क मार्ग पर जाम के चलते एम्बुलेंस जामू नहर पुल के पास फंस गई।

विज्ञापन

एम्बुलेंस में ही कराना पड़ा प्रसव
इसी दौरान प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आशा बहू और प्रसूता की सास को ही एम्बुलेंस में ही प्रसव कराना पड़ा। प्रसव के बाद भी एम्बुलेंस जाम में ही फंसी रही और नवजात की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद जाम खुलने पर प्रसूता को सीएचसी में भर्ती कराया जा सका। इस घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य अपर निदेशक दिए जांच के आदेश
सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ. संजू अग्रवाल ने प्रसूताओं से बातकर चिकित्साधीक्षक डॉ. नीरज सचान को बिना ईएमटी के चल रही एम्बुलेंस की रिपोर्ट देने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

घटना दुखद है। मेट्रो के अधिकारियों से समन्वय बनाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिससे कि दोबारा ऐसी स्थिति न बन सके। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस से भी इस संबंध में जवाब लिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -हरीश चंदर, एडीशनल सीपी, काननू व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed