फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delivery done in ambulance: staff stopped the car on the way, safe delivery

एंबुलेंस में कराई डिलीवरी: 108 में गूंजी बच्ची की किलकारी, स्टाफ ने रास्ते में गाड़ी रोक कराया सुरक्षित प्रसव

Mon, 17 Jan 2022 10:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (भीतरगांव)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर (भीतरगांव) Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Jan 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Delivery done in ambulance: staff stopped the car on the way, safe delivery
एंबुलेंस में कराई डिलीवरी - फोटो : amar ujala
कानपुर के भीतरगांव के साढ़ में थाने के सामने सङक पर डेरा जमाये अन्ना गौवंशों के झुंड के चलते भीषण जाम लग गया। जाम में फंसी एंबुलेंस समय से सीएचसी भीतरगांव नहीं पहुंच पायी। एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस कर्मियों ने रास्ते में ही गाड़ी रोक आशा के साथ मिल सुरक्षित डिलीवरी करवाई। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों भीतरगांव सीएचसी में स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


भीतरगांव विकास खंड के अमौर गांव निवासी उमेश कुमार की पत्नी उमा देवी (25) को रविवार देर शाम प्रसव पीड़ा हुई। परिवार वालों ने एंबुलेंस को बुलाया। सूचना मिलने के 14 मिनट बाद एंबुलेंस गांव पहुंची और गर्भवती उमा के साथ देवरानी रागिनी व आशा गीता तिवारी को लेकर भीतरगांव को निकली। तभी कस्बा साढ़ में थाना के पास सड़क पर कब्जा जमाये अन्ना गौवंशों के चलते निकलने वाले भारी वाहनों के आड़े तिरछे होने से जाम लग गया। जिसमें फंसकर एंबुलेंस रेंग-रेंग चलने लगी और समय से सीएचसी भीतरगांव नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


इस दौरान महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। एंबुलेंस 108 के ईएमटी अनीश कुमार और चालक पंकज कुमार ने रास्ते में गाड़ी रोककर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। उमा ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा बच्चा को सीएचसी भीतरगांव में भर्ती कराया। एंबुलेंस चालक पंकज कुमार और ईएमटी अनीश कुमार ने बताया कि जरा भी देर हो जाती तो महिला की जान पर बन सकती थी। अधिक प्रसव पीड़ा देखकर सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर आशा के साथ मिलकर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। सीएचसी में भर्ती जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। उमा की यह तीसरी बेटी है, इसके पहले भी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed