{"_id":"5f7f6f168ebc3e9c055bc492","slug":"delimitation-of-four-gram-sabhas-completed-shuklganj-news-knp5873399134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम सभाओं का सीमांकन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम सभाओं का सीमांकन पूरा
विज्ञापन
शुक्लागंज। नंबरों के खेल में उलझे सर्वे विभाग की दो टीमों ने आखिरकार चार ग्राम सभाओं का सीमांकन कार्य आनन-फानन में निपटा लिया। शुक्रवार को डीएम को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। बताया गया कि चारों ग्राम सभाओं का सीमांकन करने के बाद दौ सौ बीघा गायब जमीन का इन गांवों का कोई मतलब नहीं है। अब मझरा पीपरखेड़ा गैर एहतमाली और कटरी पीपरखेड़ा ग्राम सभा के मोहल्लों और गांवों से ही दो सौ बीघा गायब जमीन की जानकारी हो सकेगी।
सर्वे विभाग के कानूनगो संतलाल ने बताया कि 25 दिन से सर्वे विभाग की दो टीमें गायब दो सौ बीघा जमीन को तलाशने के लिए ग्राम सभा नेतुआ, कटहा दलनारायणपुर, फ त्तेपुर, सरैया की सीमाओं का सीमांकन कार्य गुरुवार को पूर्ण किया गया। सभी सीमाएं सुरक्षित पाई गई है। गायब जमीनों का इन ग्राम सभाओं की सीमाओं से कोई मतलब नहीं है। ग्राम सभा मझरा पीपरखेड़ा गैरएहतमाली और कटरी पीपरखेड़ा का सीमांकन कार्य अभी भी शेष पड़ा है। इसके लिए तीसरी सात सदस्यीय टीम लगी है। इन ग्राम सभाओं में नंबरों का खेल भूमाफि या द्वारा किया गया। इसमें कई बीघा जमीन की हेराफे री हुई है। अब इन्हीं ग्राम सभाओं में गायब दो सौ बीघा जमीन का पता चल सकेगा। तीसरी टीम के कानूनगो रामनरेश यादव ने बताया कि सर्वे टीम में शामिल सभी लोग नए हैं, जिन्हें भौगोलिक जानकारी कम है। यदि पुराने लोगों को टीम में शामिल किया जाता तो कार्य जल्दी निपट जाता। फि र भी सर्वे कार्य जल्द समाप्त करने की कोशिश कर गायब दो सौ बीघा जमीन तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।