Kanpur: 41 दिन बाद फिर शुरू हुई दिल्ली की फ्लाइट, भोपाल, चंडीगढ़ समेत इन शहरों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट
Kanpur New Terminal: कानपुर से भोपाल, चंडीगढ़, गोवा, श्रीनगर के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू कर दी गई है। वहीं, 41 दिन बाद फिर दिल्ली की फ्लाइट शुरू हुई है। दिल्ली से 169 यात्रियों और कानपुर से 135 यात्री रवाना हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में 41 दिन बाद कानपुर-दिल्ली के बीच फिर हवाई सेवा शुरू हो गई। नए एयरपोर्ट टर्मिनल से शनिवार इंडिगो का 189 सीटर विमान दिल्ली से 169 यात्रियों को लेकर दोपहर 1.25 बजे आया। इसके ठीक 31 मिनट 135 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार कानपुर-दिल्ली हवाई सेवा के साथ इंडिगो ने भोपाल, चंडीगढ़, गोवा, श्रीनगर और बेंगलूरू के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी शुरू कर दी है। कानपुर से दिल्ली होकर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए यात्रियों को दिल्ली में डेढ़ से दो घंटे का इंतजार करना होगा।
श्रीनगर के लिए तीन कनेक्टिंग फ्लाइट
कानपुर से श्रीनगर के लिए दिल्ली से तीन कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। पहली फ्लाइट शाम 6:25 बजे, दूसरी शाम 7:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसका किराया 10638 रुपये है। तीसरी फ्लाइट रात 8:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इसका किराया 12431 रुपये है।
यात्री कानपुर से ही बुक कर सकेंगे फ्लाइट
श्रीनगर से सुबह 9:45 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट का किराया 10453 रुपये है। चार, पांच और छह जुलाई को तीनों फ्लाइट श्रीनगर का किराया 9850 रुपये है। वापसी का किराया 9666 रुपये है। यात्री कानपुर से इन फ्लाइट्स की टिकट बुक करा सकेंगे।
रात 9.05 बजे पहुंचाएगी भोपाल
कानपुर से भोपाल की 2 जुलाई की कनेक्टिंग फ्लाइट रात 9:05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसका किराया 20363 रुपये है। वापसी के लिए भोपाल से सुबह 8:10 बजे की उड़ान से होगी, जिसका किराया 11152 रुपये है। 2 जुलाई को रविवार होने की वजह यात्री लोड अधिक होने से किराया भी अधिक है।
सूरत के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट
कानपुर से दिल्ली होकर सूरत जाने का किराया दो जुलाई को 13083 रुपये है। यह रात 8:50 बजे पहुंचाएगी। तीन, चार और पांच जुलाई को किराया 7229 रुपये है। सूरत से सुबह साढ़े आठ बजे की कानपुर आने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 9300 रुपये है।
दो फ्लाइट से पहुंच सकते चंडीगढ़
चंडीगढ़ की एक फ्लाइट शाम 6:45 बजे और दूसरी रात 10:05 बजे चंडीगढ़ पहुंचाएगी। चंडीगढ़ के लिए 3 और 4 जुलाई का किराया 6500 और 6000 रुपये है। चंडीगढ़ से वापसी के लिए सुबह 7:20 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट का दो जुलाई का किराया 10360 रुपये है। तीन को 9000 और चार को 5900 रुपये है।
गोवा के लिए छह फ्लाइट का विकल्प
कानुपर से गोवा के लिए वाया दिल्ली छह कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। रात 8:10 बजे से लेकर रात 11.45 बजे तक ये फ्लाइट वहां पहुंचेंगी। इनका किराया 6500 रुपये लेकर 9300 रुपये है। गोवा से वापसी के लिए एक उड़ान है। यह गोवा से सुबह 6:45 बजे उड़ान भरेगी। इसका किराया दो जुलाई को 9500 रुपये, तीन को साढ़े 13 हजार, चार जुलाई को 9400 और पांच जुलाई को 5987 रुपये है।
तारीख सीटें बुक (कानपुर से दिल्ली-किराया) सीटें बुक (दिल्ली से कानपुर-किराया)
2 जुलाई 175 (5296 रुपये) 103 (2999 रुपये)
3 जुलाई 98 (3199 रुपये) 95 (2999 रुपये)
4 जुलाई 107 (3916 रुपये) 87 (2999 रुपये)
5 जुलाई 92 (3199 रुपये) 90 (2999 रुपये)
6 जुलाई 94 (3199 रुपये) 92 (2999 रुपये)