फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi Blast Suspicion on 25 suspects from villages adjacent to Balrampur investigation on Rohingya angle

Delhi Blast: बलरामपुर से सटे गांवों के 25 संदिग्धों पर शक की सुई, रोहिंग्या एंगल पर जांच…तीन सदस्यीय टीम रवाना

Sun, 30 Nov 2025 07:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Nov 2025 07:20 AM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली विस्फोट के बाद कानपुर में डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज अंसारी का कनेक्शन सामने आने पर 25 और नए बंगाली/उर्दू भाषी संदिग्ध सामने आए हैं। इनके रोहिंग्या होने की आशंका है और कमिश्नरी पुलिस ने उनके बलरामपुर मूल पते की जांंच के लिए एलआईयू टीम रवाना की है।

विज्ञापन
Delhi Blast Suspicion on 25 suspects from villages adjacent to Balrampur investigation on Rohingya angle
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और डॉ. शाहीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विस्फोट के बाद डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज अंसारी का कनेक्शन सामने आने से कमिश्नरी पुलिस के साथ जांच एजेंसियां सतर्क हैं। शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों की जांच की गई, जिसमें से 25 और संदिग्ध सामने आए हैं। यह बंगाली और उर्दू भाषा बोलते हैं।

विज्ञापन

इनके रोहिंग्या होने की आशंका पर जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में इनका मूलपता बलरामपुर से सटे गांवों का मिला है। एलआईयू और विशेष पुलिसकर्मी जांच के लिए भेजे गए हैं। शहर में पाकिस्तानी, बांग्लादेश समेत अन्य देशों के लोग रह रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस के पास है।

विज्ञापन
Trending Videos

50 प्रतिशत लोगों की पहचान सही मिली
एलआईयू, खुफिया और थानास्तर पर पुलिस की ओर से कराई गई जांच में 125 संदिग्धों के नाम सामने आए थे। उनकी पहचान के लिए असम और बिहार से सटे कुछ गांवों में चार टीमें भेजी गई थीं। शहर में असम और बिहार के मूल पते वाले 50 प्रतिशत लोगों की पहचान सही मिली। उनकी संपत्ति और दस्तावेजों का मिलान कर लिया गया है।

विज्ञापन

शनिवार को तीन सदस्यीय टीम रवाना
गुरुवार को 25 संदिग्ध नाम और सामने आए हैं। यह एक साथ रहकर कारोबार में जुड़े हुए हैं। इनका मूल निवास बलरामपुर बार्डर से सटे गांव हैं। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को तीन सदस्यीय टीम रवाना की गई है। यह संदिग्धों की जानकारी जुटाएगी।

विज्ञापन

सोमवार को पश्चिम बंगाल जाएगी पुलिस
पुलिस की कई टीमें सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना की जाएंगी। यहां के अधिकारियों ने कुछ की डिटेल वहां की इंटेलीजेंस यूनिट को पहले ही भेज दी थी। हालांकि, अब तक उसकी कोई रिपोर्ट नहीं आ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed