{"_id":"57f4f6ea4f1c1b5d4826f543","slug":"degree-teachers-quit-reading-across-battle-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतागिरी में उतरे कानपुर के डिग्री शिक्षकों ने पढ़ाना छोड़ किया जंग का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतागिरी में उतरे कानपुर के डिग्री शिक्षकों ने पढ़ाना छोड़ किया जंग का एलान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी स्ट्राइक
कानपुर के डिग्री शिक्षकों ने कॉलेजों में पढ़ाना छोड़ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है। कानपुर विश्वविद्यालय के एफिलेटेड 11 जिलों के 56 अनुदानित डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर पठन-पाठन का काम ठप कर दिया। यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी दिया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कानपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया और 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। मांग की कि बीएससी फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के प्रैक्टिकल से ग्रेडिंग खत्म की जाए। बीए, बीएससी और बीकॉम में ऑब्जेक्टिव पेपर की व्यवस्था खत्म हो। बी कॉपी भी उपलब्ध कराई जाए। एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा की विसंगति दूर करने की मांग रखी गई।